13.2 C
Munich

काव्या मारन कर सकती हैं बड़ा ऐलान, ईशान किशन छीन सकते हैं कमिंस से कमान, दिग्गजों ने भी सुझाया विकेट-कीपर का नाम

Must read


होमखेलक्रिकेट

काव्या मारन कर सकती हैं बड़ा ऐलान, ईशान किशन छीन सकते हैं कमिंस से कमान

Last Updated:

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच रह चुके संजय बांगर का मानना है कि भले ही पैट कमिंस लौट आएं, कप्तानी ईशान किशन के पास ही रहनी चाहिए. बांगड़ ने कहा कि आमतौर पर भारतीय कप्तान होने से टीम को स्थिरता मिलती है.

Zoom

क्रिकेट जानकारों ने उठाई ईशान किशन को फुट-टाइम कप्तान बनाने मांग

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस के चोट से ठीक होकर लौटने के बाद भी ईशान किशन को ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करनी चाहिए. कमिंस को पीठ में दर्द के कारण टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रहना पड़ा था. वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में वापसी कर सकते हैं.

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि कप्तान के तौर पर ईशान किशन ने दिखाया है कि वह गेंदबाजों का इस्तेमाल बहुत समझदारी से करते हैं. उन्हें पता है किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज को लाना है. इससे साफ है कि वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं. वह दबाव में नहीं आते, जल्दीबाजी नहीं करते और मैदान पर सही फैसले लेते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि भले ही पैट कमिंस लौट आएं, कप्तानी ईशान किशन के पास ही रहनी चाहिए. बांगड़ ने कहा कि आमतौर पर भारतीय कप्तान होने से टीम को स्थिरता मिलती है.

कमिंस की जगह किशन करें कप्तानी

पैट कमिंस की हाल की चोटों को देखते हुए कहना मुश्किल है कि वह बाकी मैचों में कितने फिट रहेंगे. उन्होंने कहा कि किशन को कप्तान बनाए रखना सनराइजर्स के लिए सबसे अच्छा होगा. बांगड़ ने कहा कि ईशान को कप्तान रखने से खिलाड़ियों को भी अपने खेल में लगातार अच्छा करने में मदद मिलेगी. मुझे लगता है कि हैदराबाद के लिए यही सही रहेगा. इस बीच किशन ने कहा कि उनकी सफलता का राज असफलता के डर पर काबू पाना, आगे बढ़ते रहना और हर मैच के बाद टीम को फिर से तैयार करना है.

किशन की कप्तानी की किताब अलग है

किशन ने कहा कि इस स्तर पर सभी का कौशल लगभग एक जैसा होता है, असली फर्क मानसिकता से आता है. मेरे लिए जरूरी था कि मैं हर मैच के बीच खुद को फिर से तैयार करूं. उन्होंने कहा कि लगातार फोकस रखना, जीतने की चाह रखना और मानसिक रूप से वर्तमान में रहना ही सफलता की कुंजी है. आप असफलता के डर को मन में नहीं रख सकते. अगर ऐसा कोई विचार आए तो उसे दूर करके पॉजिटिव रहना चाहिए. किशन ने कहा कि उनके गेंदबाजों के साथ खास रिश्ता है. उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता गेंदबाजों के साथ चीजों को आसान और पॉजिटिव रखने पर है. साकिब हुसैन जैसे गेंदबाज के साथ मेरी अच्छी समझ है और मैंने उनसे कहा है कि शांत रहें. यह टी20 क्रिकेट है, इसमें हर गेंदबाज की कभी न कभी पिटाई होती है. फर्क यह पड़ता है कि आप उससे कैसे उबरते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article