14 C
Munich

काशी की तर्ज पर अलौकिक होगी अयोध्या की सरयू आरती, सालभर पानी के लिए बनेगा बैराज, प्रस्ताव तैयार

Must read


Last Updated:

Ayodhya Saryu Ghat Barrage Project: रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब रामनगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने के लिए धरातल पर बड़े बदलाव की तैयारी है. काशी की तर्ज पर अब अयोध्या के सरयू घाटों पर भी दिव्य और अलौकिक आरती का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं को हर मौसम में सरयू का भव्य रूप दिखे, इसके लिए घाटों पर सालभर पर्याप्त जलस्तर बनाए रखने के लिए एक महत्वाकांक्षी बैराज निर्माण योजना पर काम तेज हो गया है. प्रशासन की ओर से इसका पूरा खाका तैयार कर शासन को भेज दिया गया है, जिससे अयोध्या में धार्मिक पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है.

Ayodhya Saryu Ghat Barrage Project: रामनगरी अयोध्या अब धार्मिक और पर्यटन विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है.काशी की तर्ज पर अब अयोध्या के घाटों पर भी भव्य आरती का आयोजन किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके साथ ही सरयू घाटों पर सालभर पर्याप्त जलस्तर बनाए रखने के लिए बैराज निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर भी काम तेज हो गया है. शासन स्तर पर इस परियोजना को लेकर तैयारियां चल रही हैं और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है.प्रशासन की ओर से इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है.

केंद्र से NOC की प्रक्रिया जारी: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बैराज निर्माण और घाट विकास को लेकर भारत सरकार से एनओसी की प्रक्रिया भी जारी है. एनओसी मिलने के बाद परियोजना की प्रशासनिक और तकनीकी कार्रवाई को और गति दी जाएगी.बताया जा रहा है कि बैराज बनने के बाद सरयू नदी के घाटों पर वर्षभर पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर मौसम में सुविधाएं मिल सकेंगी.

अलौकिक होगी शाम की ‘भव्य सरयू आरती’
इसके साथ ही शाम के समय घाटों पर नियमित रूप से भव्य सरयू आरती आयोजित करने की योजना है. यह आरती धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने के साथ-साथ अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करेगी. वैसे तो अयोध्या के सरयू के घाटों पर मां सरयू की आरती होती हैं लेकिन घाटों पर पानी एकत्रित न होने की वजह से आरती का दृश्य थोड़ा अलग दिखाई देता है लेकिन जब घाटों पर पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्रित रहेगा तो आरती का दृश्य अलौकिक और भव्य नजर आएगा.

विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनेगी रामनगरी
राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सरकार अब शहर को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है.घाटों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और पर्यटक सुविधाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है.प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को काशी जैसी आध्यात्मिक अनुभूति मिलेगी और सरयू तट धार्मिक आयोजन एवं पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article