14 C
Munich

टेस्ट मैच के एक ही दिन में तिहरा शतक ठोकने वाला बल्लेबाज, 96 साल से कोई नहीं तोड़ पाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

एक ही दिन में तिहरा शतक ठोकने वाला बल्लेबाज, 96 साल से कायम वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

most runs in one day in test don bradman world record: डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उनका यह रिकॉर्ड 96 साल से कायम है. 1930 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही दिन में ब्रैडमैन ने तिहरा शतक जड़ दिया था. ब्रैडमैन ने 309 रन बनाए थे. वह मैच के एक दिन में तिहरा शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

Zoom

डॉन ब्रैडमैन का अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं, लेकिन कुछ कीर्तिमान ऐसे होते हैं जो समय की सीमाओं को लांघकर अमर हो जाते हैं. ऐसा ही एक अविश्वसनीय और अजेय रिकॉर्ड आज से ठीक 96 साल पहले सर्वकालिक महान बल्लेबाज कहे जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन ने बनाया था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जहां एक दिन में शतक बनाना भी बड़ी बात मानी जाती है, वहीं ब्रैडमैन ने महज एक ही दिन के खेल में तिहरा शतक (309 रन) ठोककर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था. साल 1930 में बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम है और आधुनिक युग के बड़े से बड़े विस्फोटक बल्लेबाज भी इसके आस-पास पहुंचने में नाकाम रहे हैं.

जब लीड्स के मैदान पर ब्रैडमैन ने रचा इतिहास
यह बात है साल 1930 की, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी. लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था. 11 जुलाई 1930 को मैच के पहले ही दिन सर डॉन ब्रैडमैन इंग्लिश गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे. उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों की बरसात करते हुए नाबाद 309 रन बना डाले. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच के एक ही दिन में तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. इस पारी के दम पर उन्होंने कुल 334 रन बनाए थे. ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड के अलावा भी इतिहास में कुछ ऐसी पारियां खेली गईं, जहां बल्लेबाजों ने एक ही दिन में रनों का अंबार लगा दिया. इस लिस्ट में ब्रैडमैन के अलावा भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है.

डॉन ब्रैडमैन का दोहरा दबदबा
एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने की टॉप-5 लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन का नाम दो बार शामिल है. उन्होंने 1930 में लीड्स में 309 रन बनाए थे, और ठीक 4 साल बाद 1934 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ही एक दिन में 271 रन ठोक दिए थे. इंग्लैंड के डब्लू. आर. हैमंड ने 1933 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिन में 295 रन जोड़े थे. उन्होंने पिछले दिन के 41 रनों से आगे खेलना शुरू किया था और कुल 336 रनों की पारी खेली थी. ‘मुल्तान के सुल्तान’ वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले ही दिन शून्य से शुरुआत करके नाबाद 284 रन बना दिए थे. आधुनिक क्रिकेट में वह ब्रैडमैन के सबसे करीब पहुंचने वाले बल्लेबाज थे.

कौन तोड़ सकता है ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड?
आज का टेस्ट क्रिकेट बदल चुका है. टी20 और वनडे के आने से टेस्ट में भी रन बनाने की गति तेज हुई है. इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ नीति ने तो टेस्ट क्रिकेट का हुलिया ही बदल दिया है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या ब्रैडमैन का यह 309 रनों का रिकॉर्ड कभी टूट पाएगा? कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दिन पर इस नामुमकिन को मुमकिन कर सकते हैं. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जिस आक्रामक अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, वह सहवाग की याद दिलाता है. अगर वह मैच के पहले दिन क्रीज पर टिक गए, तो उनके पास एक ही दिन में 300 रन छूने का माद्दा है. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ‘बैजबॉल’ शैली के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. उनका स्ट्राइक रेट टेस्ट में भी वनडे जैसा रहता है.

ब्रूक एक ही दिन में रनों का तूफान लाकर ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं. काउंटर-अटैकिंग क्रिकेट के उस्ताद ट्रैविस हेड किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. मिडिल ऑर्डर में आकर भी वह इतनी तेजी से रन बनाते हैं कि इतिहास बदल सकते हैं. सर डॉन ब्रैडमैन का 96 साल पुराना यह रिकॉर्ड महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास का वो शिखर है जिसे छूना एवरेस्ट फतह करने जैसा है. आज भले ही रन तेजी से बनते हैं, लेकिन पांच दिनों के खेल में एक ही दिन के भीतर 309 रन बनाना आसान नहीं है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article