28.5 C
Munich

किन टीमों के बीच खेला गया था आईपीएल इतिहास का पहला प्लेऑफ मुकाबला, कौन बना था विजेता?

Must read


होमखेलक्रिकेट

किन टीमों के बीच खेला गया था आईपीएल इतिहास का पहला प्लेऑफ मुकाबला

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला प्लेऑफ मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुप किंग्स के बीच खेला गया था. साल 2011 में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को चेन्नई के खिलाफ करारी हार मिली थी.

Zoom

किन टीमों के बीच खेला गया था आईपीएल इतिहास का पहला प्लेऑफ मुकाबला

नई दिल्ली.  इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला प्लेऑफ मुकाबला साल 2011 में खेला गया था. 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत हुई और पहले तीन सीजन टॉप 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल से विजेता का फैसला हुआ. 2011 में आईपीएल के पहले प्लेऑफ के क्वालीफाययर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. लीग स्टेज में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 अंक के साथ टॉप किया, जबकि सीएसके 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचीं, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा

क्वालीफायर-1 (24 मई, वानखेड़े स्टेडियम):

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया. 8 रन पर क्रिस गेल का विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली ने टीम को संभाला. 44 बॉल पर 70 रन की पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला. चेन्नई के लिए सुरेश रैना ने 73 रन की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली. माइकल हुस्सी और बद्रीनाथ के विकेट गिरने के बाद भी रैना और धोनी ने मिलकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सीएसके ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीधे फाइनल में जगह बनाई. रैना प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

आरसीबी ने जीता क्वालीफायर -2

पहले क्वालीफायर में हारने के बाद आरसीबी की टीम को एक और मौका दिया गया.. मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम क्वालीफायर 2 में खेलने उतरी. कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई ने बाहर का रास्ता दिखाया था. इस मुकाबले में क्रिस गेल के बल्ले से 89 रन की धमाकेदार पारी आई. ओपनर मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर उन्होंने 113 रन की साझेदारी कर मैच बनाया. मुंबई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन तक ही पहुंच पाई.

फाइनल मुकाबला (28 मई, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई):

यह मैच घरेलू मैदान पर सीएसके के लिए यादगार साबित हुआ. टॉस जीतकर धोनी ने पहले बल्लेबाजी चुनी. माइकल हसी (63) और मुरली विजय (95) की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने 159 रन जोड़ डाले. विजय 5 रन से शतक चूक गए, लेकिन उनकी आक्रामक पारी ने सीएसके को 205/5 का विशाल स्कोर दिलाया. आरसीबी की बल्लेबाजी बड़े स्कोर के आगे बुरी तरह से बिखर गई. 8 विकेट पर टीम 147 रन ही बना पाई और 58 रन से चेन्नई ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article