Last Updated:
IPL 2026 Playoff Coincidence SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2016 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती. हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनी. उस सीजन भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर थे. मौजूदा सीजन में भी अब तक ऐसा ही है. इतना ही नहीं, हैदराबाद टीम की कमान तब ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर ने संभाली थी, मौजूदा सीजन में भी उनका कप्तान ऑस्ट्रेलियाई (पैट कमिंस) ही है. ये सभी संकेत दे रहे हैं कि हैदराबाद इस बार चैंपियन बन सकती है. हालांकि, देखना होगा ऐसा होता है या नहीं.
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गारंटी दे रहा ये संयोग.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. 70 लीग मुकाबलों के बाद तय हुईं प्लेऑफ की चार टीमें अब ट्रॉफी के लिए जोर लगाती नजर आएंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (नंबर-1), गुजरात टाइटंस (नंबर-2), सनराइजर्स हैदराबाद (नंबर-2) और राजस्थान रॉयल्स (नंबर-4) ने टॉप-4 में जगह बनाई है. आरसीबी और जीटी के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जबकि हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने होंगी. प्लेऑफ के मैच तय होते ही एक गजब का संयोग सामने आया है, जो गारंटी दे रहा है कि इस बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी सिर्फ और सिर्फ हैदराबाद के हाथों में सजने वाली है. सनराइजर्स हैदराबाद के कुछ फैंस तो इस संयोग को जानकार अभी से ही टीम की खिताबी जीत की खुशी मना रहे हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
एलिमिनेटर का रास्ता
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, जहां एलिमिनेटर मुकाबले में उसका सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है. दिखने में तो यह रास्ता थोड़ा मुश्किल नजर आता है, क्योंकि ट्रॉफी जीतने के लिए हैदराबाद को लगातार मैच जीतने होंगे, लेकिन इतिहास गवाह है कि हैदराबाद के लिए यह कोई नई बात नहीं है.


