9.9 C
Munich

कुलदीप यादव को किसकी नजर लगी? 10 मैच में सिर्फ 7 विकेट, सबसे ज्यादा 24 छक्के खाए, वर्ल्ड चैंपियन स्पिनर का IPL में बुरा हाल

Must read


होमखेलक्रिकेट

कुलदीप को किसकी नजर लगी? विकेट को तरस रहे, वर्ल्ड चैंपियन स्पिनर का बुरा हाल

Last Updated:

IPL 2026 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए परेशानी का सबब गेंदबाजी में कुलदीप यादव और बल्लेबाजी में कप्तान अक्षर पटेल की लय है. अक्षर पटेल गेंद से तो योगदान दे रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में बल्ले से प्रभावित नहीं कर पाए हैं. वह 10 मैच में सिर्फ 33 रन ही बना सके हैं. कुलदीप यादव इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन चुके हैं.

Zoom

कुलदीप यादव का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए चार टेस्ट और 40 वनडे खेल चुके हेमंग बदानी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं. मगर उनकी लीडरशिप में टीम की हालत सुधरती नहीं दिख रही. दिल्ली की टीम में बड़े-बड़े सुपरस्टार हैं. मगर इसके बावजूद प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल सरीखे स्टार स्पिनर्स का आउट ऑफ फॉर्म होना दिल्ली को खल रहा है. कुलदीप यादव तो इस सीजन में सबसे ज्यादा 24 छक्के खाए हैं.

बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 गेंद पहले आठ विकेट से हरा दिया. दोनों स्टार प्लेयर्स की फॉर्म पर बदानी ने कहा:

कुलदीप अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं हैं और सामान्य गति से गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन टीम को उन पर पूरा भरोसा है. यह सिर्फ लय पाने की बात है। वह अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन यह समय की बात है. रही बात अक्षर की तो वह दो विश्व कप जीत चुके हैं, उन्हें पता है कि दबाव कैसे संभालना है. इस प्रारूप में चार ओवर में 24 रन देना कमाल का प्रदर्शन है.

अक्षर पटेल बोले- 15-20 रन कम पड़ गए
केएल राहुल जैसे सीनियर और अनुभवी प्लेयर के रहते दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने ये भी माना कि अगर टीम 15 से 20 रन और बना लेती तो संजू सैमसन के लिए पारी को कंट्रोल करना आसान नहीं होता. बदानी ने सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने हालात को बखूबी समझा, उन्हें विकेटकीपर के रूप में 20 ओवर तक पिच को करीब से देखने का फायदा मिला. इसमें कोई शक नहीं कि वह कमाल के खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय टीम में उनकी मौजूदगी इसका प्रमाण है.’

सिर्फ 155 रन ही बना पाई थी दिल्ली
पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को यहां 12 ओवर में 69 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे. टीम ने हालांकि खराब शुरुआत से उबरते हुए सात विकेट पर 155 रन बनाए, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन की 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की पारी की बदौलत 17.3 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article