10.2 C
Munich

कोई इंजीनियर तो कोई डॉक्टर… भारत के ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिनकी वाइफ उनसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं

Must read


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बात करें तो खेल के मैदान पर उनके टक्कर का कोई नहीं है, लेकिन जब बात पढ़ाई-लिखाई की आती है तो इस मामले में ये दिग्गज काफी पीछे है. यहां तक कि विराट और सचिन तेंदुलकर की पत्नियां उनसे ज्यादा पढ़ाई की हैं. इतना नहीं, कुछ क्रिकेटर्स की पत्नियां तो डॉक्टर और इंजीनियरिंग की डिग्री तक ले चुकी हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए पढ़ाई-लिखाई को कुर्बान कर दिया, लेकिन उन खिलाड़ियों की पत्नियां इस मामले में उनसे काफी आगे रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही पांच दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में जो खुद को बहुत कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन उनकी पार्टनर ने डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.

इस लिस्ट में सबसे पहला और बड़ा सचिन तेंदुलकर का है. सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता है कि वह सिर्फ 10वीं तक पढ़े हैं, लेकिन उनकी वाइफ अंजली बच्चों की डॉक्टर रही हैं. उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की और उसके बाद ग्रांट मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की. अंजलि अपनी पढ़ाई में बहुत मेधावी थीं. हालांकि, सचिन के क्रिकेट करियर और बच्चों की परवरिश को पूरा समय देने के लिए उन्होंने अपने सफल मेडिकल करियर को छोड़ने का फैसला किया.

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय टीम के मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का है. विराट कोहली की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन उनकी वाइफ अनुष्का शर्म ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल बेंगलुरु से पूरी की. इसके बाद उन्होंने माउंट कार्मल कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने अर्थशास्त्र और अंग्रेजी साहित्य जैसे विषयों में अपनी पढ़ाई की. अनुष्का पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं और उन्होंने अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Suresh raina

लिस्ट में तीसरा नाम सुरेश रैना का आता है. हालांकि, सुरेशन ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्तनाक की है, लेकिन उनकी वाइफ प्रियंका चौधरी ने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है. प्रियंका एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से B.Tech की डिग्री हासिल की है. शादी से पहले उन्होंने नीदरलैंड के एम्सटर्डम में एबीएन एमरो बैंक के साथ एक आईटी प्रोफेशनल और बैंकर के रूप में काम भी किया.

Jadeja

इस लिस्ट में भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का भी नाम शामिल है. रविंद्र जडेजा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है, लेकिन इस मामले में उनकी वाइफ रीवाबा काफी आगे है. उन्होंने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है. इंजीनियरिंग के बाद उनका झुकाव लोक सेवा की ओर था और वे यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थीं. वर्तमान में वह सक्रिय राजनीति में हैं और गुजरात के जामनगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं.

Jasprit Bumrah

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ भी पढ़ाई के मामले में उनसे आगे हैं. बुमराह की वाइफ संजना गणेशन फिलहाल एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं, लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की है. वह अपने कॉलेज के दिनों में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही थीं. इंजीनियरिंग के बाद, उन्होंने कुछ समय एक आईटी कंपनी में काम किया. वहीं बुमराह की बात करें तो उन्होंने सिर्फ हाई स्कूलिंग पूरी की है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article