22.4 C
Munich

कोई डॉक्टर, तो कोई बॉलीवुड स्टार… टीम इंडिया के इन 5 क्रिकेटरों की बहनें भी हैं सुपर अचीवर

Must read


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम नए जेनरेशन के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं. शुभमन गिल हो या फिर श्रेयस अय्यर ने इन सब लगातार अपने दमदार खेल से फैंस का दिल जीता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इन क्रिकेटरों की इनके सिवलिंग्स भी सुपरअचीवर हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच क्रिकेटर के बहनों के बारे में जिन्होंने अपनी फील्ड में पहचान बनाई है.

भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी अपनी सिबलिंग से खूब बनती हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे नाम प्रमुख हैं. ये अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सिबलिंग्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिससे पता चलता है कि उनके बीच कितनी जबरदस्त बॉन्डिंग है. ऐसे में आइए जानते हैं मौजूदा समय के उन पांच भारतीय क्रिकेटरों के जिनकी बहनें भी सुपर अचीवर हैं.

Abhishek sharma

अभिषेक शर्मा की बड़ी बहन कोमल शर्मा पेशे से एक क्लीनिकल फिजियोथेरेपिस्ट हैं. उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से बैचलर और जयपुर से मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी की डिग्री हासिल की है.मौजूदा समय में वह अमृतसर के एसजीआरडी मेडिकल कॉलेज में काम करती हैं. कोमल न सिर्फ एक मेडिकल प्रोफेशनल हैं बल्कि अभिषेक की फिटनेस और इंजरी रिकवरी में भी अहम भूमिका निभाती हैं.

Shubman Gill

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल की बात करें तो वह एक कॉरपोरेट प्रोफेशनल और उभरती हुई डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. चंडीगढ़ से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कनाडा से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया है. वह एक नामी फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस कंसलटेंट के रूप में कॉरपोरेट क्षेत्र में काम कर चुकी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर की छोटी बहन श्रेष्ठा अय्यर एक प्रोफेशनल डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. बचपन से ही डांस की शौकीन श्रेष्ठा ने इसी पैशन को अपना करियर बनाया और वह अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखते हुए फिल्म सरकारी बच्चा के आइटम सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया है.

Malti chahar

दीपक चाहर की बड़ी बहन मालती चाहर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और स्क्रिप्ट राइटर हैं. वैसे मालती ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, लेकिन उनका झुकाव हमेशा से ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ था. वह मिस दिल्ली की रनर-अप रह चुकी हैं और उन्होंने ‘जीनियस’ और ‘इश्क पश्मीना’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Sara Tendulkar

सचिन तेंदुलकर की बेटी और अर्जुन तेंदुलकर की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर एक बायोमेडिकल साइंटिस्ट और सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से बायोमेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन और क्लिनिकल व पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिस्टिंक्शन के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. इस समय वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हैं, जहां वह हेल्थकेयर और न्यूट्रिशन से जुड़े सामाजिक कार्यों को संभालती हैं. इसके साथ ही सारा फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article