Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने बड़ी उम्र की लड़की से दिल लगाया है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनसे उनकी वाइफ की उम्र में 10 साल अधिक है. इन भारतीय क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी और शिखर धवन जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे बड़े क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर को चुनने में उम्र को नहीं देखा. यही कारण है कि टीम इंडिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ी हुए जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की लड़की से दिल लगाया और शादी भी की. कुछ अपनी वाइफ से 10 साल छोटे रहे. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच फेमस क्रिकेटर के बारे में.

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली से लगभग 6 साल छोटे हैं. उनकी पहली मुलाकात 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी. शुरू में अंजली को नहीं पता था कि सचिन एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं. पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 24 मई 1995 को शादी की. अंजली ने सचिन के करियर को प्राथमिकता देते हुए अपना डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया ताकि वह परिवार और बच्चों की देखभाल कर सकें.

शिखर धवन अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से 10 साल छोटे थे. आयशा ऑस्ट्रेलिया की एक बॉक्सर थीं और उनकी पहली शादी से दो बेटियां थीं. शिखर और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी, जिसमें हरभजन सिंह कॉमन फ्रेंड थे. परिवार के विरोध के बावजूद, शिखर ने 30 अक्टूबर 2012 को आयशा से शादी की. उनका एक बेटा जोरावर है. हालांकि, लगभग 8 साल के साथ के बाद 2021 में उनका तलाक हो गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पूर्व पत्नी हसीन जहां से उम्र में लगभग 10 साल छोटे थे. हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयरलीडर और मॉडल थीं. दोनों की मुलाकात 2012 में IPL के दौरान हुई और 6 जून 2014 को उन्होंने निकाह कर लिया. उनकी एक बेटी आयरा है. हालांकि, यह शादी विवादों से घिरी रही. 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों अलग हो गए. फिलहाल उनका कानूनी विवाद कोर्ट में जारी है.

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद अपनी पत्नी जयंती से उम्र में लगभग 6 साल छोटे हैं. जयंती एक सफल प्रोफेशनल रही हैं और उन्होंने मीडिया व पीआर के क्षेत्र में काम किया है. उनकी शादी 1996 में हुई थी. वेंकटेश बताते हैं कि जयंती उनके जीवन में एक मजबूत स्तंभ की तरह रही हैं. जब वेंकटेश अपने करियर के उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे, तब जयंती ने उन्हें मानसिक रूप से काफी सहारा दिया.

युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम खान से उम्र में लगभग 6 साल छोटे हैं. अंजुम उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है. वे मॉडलिंग और एक्टिंग में भी रुचि रखती हैं. शिवम और अंजुम ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 जुलाई 2021 को मुंबई में शादी की. उनकी शादी काफी चर्चा में रही क्योंकि उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से निकाह और फेरे लिए थे.


