10.1 C
Munich

कौन हैं ये शख्स जिसे देखते ही अनुष्का शर्मा ने छुए पैर, पीछे खड़े विराट कोहली भी मुस्कुराते रहे

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं ये शख्स जिसे देखते ही अनुष्का ने छुए पैर, विराट भी मुस्कुराते रहे

Last Updated:

Anushka Sharma touched feet video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के बीच में समय निकालकर वृंदावन पहुंचे. विराट के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी यहां पहुंची. वृंदावन पहुंचने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शख्स के पैर छू रही हैं.

Zoom

अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर छुए संत के पैर

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. विराट और अनुष्का के वृंदावन पहुंचने से पहले दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट-अनुष्का एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं. अनुष्का शर्मा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं वहां पहले खड़े एक शख्स के पास जाकर उन्होंने उनके पैर छुए. पीछे खड़े विराट कोहली ये सब देखते हुए पूरी तरह सहज थे और मुस्कुरा रहे थे.

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई है कि अनुष्का शर्मा ने जिस शख्स के पैर छुए वह कौन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कोई और नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े कोई संत हैं, जो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे थे. क्योंकि वायरल वीडियो में उनके वेष-भूषा से साफ पता चल रहा है कि वह आश्रम से ही जुड़े हैं. क्योंकि एक दूसरा वीडियो जो आश्रम का है उसमें वही शख्स जिनका अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर पैर छुए थे वह पीले वस्त्र में निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article