18.8 C
Munich

कौन है वो महिला? जिनके इशारे पर लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं टिम डेविड, पर्थ से शुरू हुआ प्यार आ पहुंचा इंडिया

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन है वो महिला? जिनके इशारे पर लंबे-लंबे छक्के लगाते है टिम डेविड

Last Updated:

टिम और स्टेफनी की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के पर्थ  में हुई थी. उस समय टिम क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बना रहे थे और स्टेफनी अपने हॉकी करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघर्ष कर रही थीं दोनों की मुलाकात खेल जगत के सामान्य हलकों के माध्यम से हुई

Zoom

टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ के प्यार की शुरुआत पर्थ से हुई फिर हो गई दोनों की शादी

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में अपनी पावर-हिटिंग के लिए मशहूर टिम डेविड वर्तमान में IPL 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैचों के शोर-शराबे से दूर, टिम डेविड अपनी पत्नी स्टेफनी केरशॉ के साथ दिल्ली के टीम होटल में सुकून के पल बिताते नजर आए यह जोड़ी सिर्फ एक क्रिकेटर और उनकी पत्नी की कहानी नहीं है, बल्कि दो विश्व-स्तरीय एथलीटों के अटूट तालमेल और सम्मान की दास्तां है.

ऑस्ट्रेलिया में वैसे भी कई ऐसी लव स्टोरी है जिसमें दो खेल के धुरंधरों का मिलन हुआ और हमेशा के लिए एक हो गए. ऑस्ट्रेलिया उन देशों में से एक है जहां का स्पोर्ट्स कल्चर बहुत फेमस है और शायद इसीलिए खिलाड़ियों के जब दिल मिलते है तो उनकी कहानी अलग से मशहूर हो जती है.

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी? (पर्थ का वह स्पोर्ट्स सर्कल)

टिम और स्टेफनी की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के पर्थ  में हुई थी. उस समय टिम क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बना रहे थे और स्टेफनी अपने हॉकी करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघर्ष कर रही थीं दोनों की मुलाकात खेल जगत के सामान्य हलकों के माध्यम से हुई. दोनों के बीच स्वाभाविक जुड़ाव का मुख्य कारण एलीट स्पोर्ट्स का कड़ा अनुशासन और प्रतिस्पर्धी मानसिकता थी. चोटों का दौर हो या ट्रेनिंग का तनाव, दोनों एक-दूसरे की चुनौतियों को अच्छी तरह समझते थे इस जोड़े ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को चकाचौंध से दूर रखा है.  उन्होंने पर्थ में एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे.

स्टेफनी केरशॉ की उपलब्धियां: हॉकी मैदान की असली ‘स्टार’

स्टेफनी केवल टिम डेविड की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र खेल पहचान के लिए जानी जाती हैं. वह ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम, जिसे ‘हॉकीरूज़’ कहा जाता है, की एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं. ओलंपिक भागीदारी टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता. इंटरनेशनल डेब्यू 2015 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया. वर्ल्ड कप 2022 जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक मैच में दो गोल करके टीम को जीत दिलाई.  घरेलू सम्मान 2017 में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुनी गईं. स्टेफनी का करियर चोटों, विशेषकर दो बार ACL रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के कारण चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार शानदार वापसी कर अपनी जुझारू क्षमता का प्रमाण दिया है.

About the Author

authorimg

राजीव मिश्रAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article