Last Updated:
angkrish raghuvanshi obstructing the field out controversy: कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल मैच में अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिए जाने पर काफी बवाल हुआ था. अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने अंपायर के आउट दिए जाने के इस फैसले का समर्थन करते हुए स्टेटमेंट जारी किया है.
अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर एमसीसीसी ने क्या कहा?
नई दिल्ली. मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच में अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिए जाने के फैसले का बचाव किया है. अंपायरों के इस फैसले पर काफी बहस छिड़ गई थी. कई एक्सपर्ट्स का कहना था कि अंपायर ने यह गलत आउट दिया है. खुद अंगकृष और केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर भी अंपायर के इस फैसले से नाखुश थी और मैदान पर बहस करते नजर आए थे. हालांकि, अब एमसीसी ने इस बहस को खत्म करते हुए अंपायर के फैसले को सही करार दिया है.
MCC ने नियमों का हवाला देते हुए इस विवादित फैसले पर स्थिति साफ की. मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज दौड़ते समय जानबूझकर अपनी दिशा बदलता है, खासकर पिच के ऊपर से दौड़ता है, तो उसे फील्डिंग में बाधा माना जाता है. MCC ने कहा कि रघुवंशी पहले विकेट के ‘ऑफ साइड’ की तरफ थे, लेकिन जैसे ही फील्डर ने गेंद फेंकी, वे पिच के बीच में आ गए और फिर ‘लेग साइड’ की तरफ मुड़ गए. इस तरह वे गेंद और विकेट के बीच में आ गए. नियम के मुताबिक यह जरूरी नहीं है कि बल्लेबाज क्रीज तक पहुंच पाता या नहीं. जरूरी यह है कि उन्होंने जानबूझकर अपना रास्ता बदला, जो नियमों के खिलाफ है. MCC ने बयान में कहा, ‘अगर रघुवंशी पिच से हटकर दौड़ते रहते, तो गेंद उन्हें नहीं लगती. उनका जानबूझकर पिच को पार करना ही उनके आउट होने का कारण बना.’
नाखुश थे अंगकृष रघुवंशी
अंगकृष रघुवंशी को जब आउट दिया गया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर पटका, चिल्लाए और फिर डगआउट में जाकर अपना हेलमेट फेंक दिया. आईपीएल के 19 साल के इतिहास में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट होने वाले वे सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने. न तो रघुवंशी इस फैसले से खुश थे और न ही केकेआर का खेमा. खिलाड़ी और कोच इस फैसले को देखकर हैरान रह गए. मैदान से बाहर जाते समय रघुवंशी की अंपायर से तीखी बहस भी हुई. बाउंड्री के पास केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर को भी चौथे अंपायर से इस बारे में बात करते देखा गया.
𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳
Mix-up. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀


