14.9 C
Munich

स्कूल में महिला टीचर ने मासूम छात्र को इतना पीटा, घर जाकर हो गया बेहोश, देख परिजनों ने मची चीख-पुकार

Must read


Last Updated:

Sitapur Latest News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक निजी स्कूल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक छात्र को महिला टीचर ने इतना पीटा की वह घर जाकर बेहोश हो गया. बेटे के पीठ पर निशान देख परिजनों ने एसडीएम के पास जाकर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Zoom

टीचर के सवाल का जवाब न देने पर छात्र को मिली सजा. (Photo AI)

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में छात्र द्वारा सवाल का जवाब न दे पाने पर टीचर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. टीचर द्वारा छात्र की डंडे से पिटाई किए जाने पर मासूम छात्र के शरीर पर मोटी मोटी बरत बन गई. इतना ही नहीं टीचर में छात्र को स्कूल से भी भगा दिया. इस गंभीर मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने एसडीएम से शिकायत करते हुए टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

मासूम छात्र की पिटाई का यह सनसनी खेज मामला लहरपुर तहसील के MHB ऑल माइटी नेशनल कॉलेज अंगरासी का है. बताते चलें की लहरपुर तहसील के विकास खंड परसेंडी के फतेहपुर मजरा शादीपुर के रहने वाले विवेक का छह साल का बेटा आर्यन MHB ऑल माइटी नेशनल कॉलेज अंगरासी में पढ़ता है. विवेक का आरोप है कि विद्यालय की टीचर कल्पना शुक्ला के द्वारा उनके बेटे से सवाल पूछे गए जिसका जवाब देने में उनके बेटे द्वारा कुछ देरी कर दी इससे नाराज होकर टीचर कल्पना शुक्ला ने आर्यन की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी.

टीचर द्वारा आर्यन की इस कदर पिटाई की गई कि उसकी पूरी पीठ में डंडे के निशान उभर आए. पिता विवेक का आरोप है कि टीचर द्वारा उसके बेटे की पिटाई करने के बाद उसे स्कूल से भगा दिया. बताते हैं कि जब आर्यन घर पहुंचा तो वह दर्द से परेशान होकर बेहोश हो गया. आर्यन के अचानक बेहोश हो जाने के बाद परिवार वालों में हड़कंप मच गया. हालांकि कुछ देर बाद मासूम आर्यन को होश आ गया परिवारवालों के पूछे जाने पर मासूम आर्यन ने टीचर कल्पना शुक्ला द्वारा डंडे से पिटाई किए जाने की बात बताई.

टीचर के द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज पिता विवेक ने इस पूरे मामले को लेकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र एसडीएम लहरपुर को सौंपा और टीचर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र में टीचर कल्पना शुक्ला पर अन्य दुकान से टाई, ड्रेस, पुस्तक आदि सामान खरीदे जाने पर विद्यालय से बच्चों को भगाए जाने का भी आरोप लगाया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article