14.9 C
Munich

गर्मी में यात्रियों को राहत! हिल स्टेशन रूट्स पर दौड़ रहीं समर स्पेशल ट्रेनें, देखिए नया अपडेट

Must read


Last Updated:

गर्मी के सीजन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है, जिससे हिल स्टेशन और अन्य जगहों की यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान हो गई है.

जो लोग गर्मियों में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, उनके लिए यह खबर बेहद खास है. गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या और नियमित ट्रेनों में भारी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिनमें एसी और स्लीपर क्लास के कोच भी लगाए गए हैं.

NEWS18

गर्मी के सीजन में रेल यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर-पटना और चंडीगढ़-कोलकाता के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इसके अलावा कई अन्य मार्गों पर भी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है.

NEWS18

गाड़ी संख्या 04616 और 04615 फिरोजपुर कैंट-पटना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 अप्रैल से 15 जुलाई तक किया जाएगा. यह ट्रेन फिरोजपुर स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजकर 35 मिनट पर पटना पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन पटना से रात 8 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर फिरोजपुर पहुंचेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

ट्रेन को वाया लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी और आरा संचालित किया जाएगा. साथ ही, ट्रेन दोनों दिशाओं में इन्हीं स्टेशनों पर ठहरेगी. इसके अलावा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गाड़ी संख्या 04514 और 04513 का संचालन चंडीगढ़-हावड़ा के बीच शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई है.

NEWS18

ट्रेन का संचालन 23 और 27 अप्रैल को भी किया जाएगा. वापसी में ट्रेन संख्या 04513 हावड़ा से 20, 24 और 29 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे रवाना होगी. ट्रेन को वाया अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, गया व आसनसोल संचालित किया जाएगा. इसके अलावा गाड़ी संख्या 04620 और 04619 दरभंगा-फिरोजपुर का संचालन 23 अप्रैल से 14 जुलाई तक किया जाएगा.

NEWS18

जबकि यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर फिरोजपुर से चलकर रात 9 बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04624 और 04623 अमृतसर-हावड़ा स्पेशल का संचालन भी 23 अप्रैल यानी आज से 13 जुलाई तक किया जाएगा. यह ट्रेन अमृतसर से रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रात 2 बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी.

NEWS18

इतना ही नहीं, नियमित ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने और भारी वेटिंग के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इन समर स्पेशल ट्रेनों में एसी और स्लीपर क्लास के कोच लगाए गए हैं, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति आसानी से सफर कर सके.

NEWS18

इससे पहले उत्तर रेलवे द्वारा कई ट्रेनों का संचालन किया गया है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वे सभी ट्रेनें पूरी तरह फुल चल रही हैं. अब गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन की ओर रुख करते हैं, इसलिए इस समय अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है, जो यात्रियों को काफी राहत देगा.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article