14.9 C
Munich

IPL में रविंद्र जडेजा ने मचाया तहलका, निशाने पर एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में जडेजा ने मचाया तहलका, निशाने पर एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Last Updated:

Ravindra Jadeja IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मैच में रविंद्र जडेजा ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में टीम के लिए रन बनाने के साथ गेंदबाजी में विकेट भी लिए. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली. जडेजा आईपीएल में 17वीं बार प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया है.

Zoom

लखनऊ के खिलाफ रविंद्र जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में तहलका मचा दिया. बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर की नाकामी के बाद जडेजा ने राजस्थान के लिए मोर्चा संभाला और 29 गेंद में 43 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में जडेजा ने 2 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. उनके इस दमदार खेल के कारण ही राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 159 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद जब गेंदबाजी की बारी आई तो उन्होंने निकोलस पूरन का एक बड़ा विकेट भी लिया, जिससे राजस्थान की जीत सुनिश्चित हुई.

रविंद्र जडेजा को इस दमदार ऑलराउंडर खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. आईपीएल में ये 17वीं बार था जब जडेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं, करियर में राजस्थान के लिए ये पहला मौका था. इससे पहले 16 बार जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. इस तरह अब जडेजा अगर एक और बार प्लेयर ऑफ द मैच बन जाते हैं तो वह दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे. धोनी आईपीएल में 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.

सबसे टॉप पर हैं विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ मैच बनने वाले खिलाड़ियों लिस्ट में दिग्गज विराट कोहली पहले स्थान पर हैं. इस लीग में विराट आरसीबी के लिए खेलते हुए अबतक कुल 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के दिग्गज रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा आईपीएल करियर में अबतक कुल 19 बार इस अवॉर्ड को जीता है. धोनी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं और जडेजा चौथे स्थान पर, जबकि पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ 5वें स्थान पर हैं.

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर राजस्थान

रविंद्र जडेजा के दमदार खेल से राजस्थान की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हराया. राजस्थान की इस सीजन 7 मैचों में से ये 5वीं जीत थी. इस तरह टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. राजस्थान अपने बचे हुए 7 में 2 मैच भी जीत लेती है तो वह प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article