Last Updated:
अमेठी में शासन की ओर से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने के लिए जनपद में कुल 765 दुकानें संचालित हैं. जिनमें 753 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं, जबकि 12 दुकानें नगर क्षेत्र में संचालित हैं. इन दुकानों पर अब जरूरत का सामान उपलब्ध होगा. उनमें दूध, दही, तेल, साबुन, आटा, दाल, रिफाइंड के साथ बच्चों के उपयोग में आने वाले सामान के अलावा टूथब्रश, कंघी सहित अन्य सामान भी शामिल है. जनपद में लगातार इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
अमेठीः जिस राशन की दुकान पर आप सिर्फ राशन लेने जाते हैं. वहां पर अब आपको रोजमर्रा की सारी चीजें उपलब्ध हो जाएंगी. इसके साथ ही सामुदायिक भवन का भी लाभ आपको मिलेगा जहां पर जरूरी फॉर्म और ऑनलाइन जन सुविधा केंद्र जैसे सुविधा भी अब यहां पर आपको उपलब्ध होगी जी हां, शासन ने निर्देश दिया है कि राशन की दुकानों पर घरेलू उपयोग में प्रयोग की जाने वाली सामग्री भी मिलेगी. इस पहल से एक तरफ जहां उचित दर विक्रेताओं को सहूलियत होगी. वहीं ग्राहकों को भी कहीं ना कहीं सुविधा मिलेगी. सभी राशन की दुकानों पर इन सुविधाओं को मुहैया कराने के निर्देश दे दिए गए हैं.
अन्नपूर्णा भवन पर मिलेंगी ये सुविधाएं
जनपद में शासन की ओर से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने के लिए जनपद में कुल 765 दुकानें संचालित हैं. जिनमें 753 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं, जबकि 12 दुकानें नगर क्षेत्र में संचालित हैं. इन दुकानों पर अब जरूरत का सामान उपलब्ध होगा. उनमें दूध, दही, तेल, साबुन, आटा, दाल, रिफाइंड के साथ बच्चों के उपयोग में आने वाले सामान के अलावा टूथब्रश, कंघी सहित अन्य सामान भी शामिल है. जनपद में लगातार इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
उचित दर विक्रेताओं की बढ़ेगी आमदनी
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी शशिकांत का कहना है कि इस पूरी पहल से ना सिर्फ दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि आम जनमानस को भी फायदा होगा. इस पूरी पहल से दुकानदारों को अवगत कराया जा रहा है, जो भी दुकानदार अपनी स्वेच्छा से सामान रखना चाहते हैं, उन्हें जागरूक किया जा रहा है और वहां पर दुकान खुलवाई जा रही है. कई जगह पर व्यवस्थाएं की गई हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा और विभागीय समन्वय से 192 स्थान पर अभी अन्नपूर्णा भवन विकसित किया जा रहा है इसमें एक कमरे में राशन तो दूसरे कमरे में सामुदायिक भवन चलेगा जहां पर जन सुविधा केंद्र जैसे व्यवस्था होगी इसके साथ ही जरूरी सामान भी यहां पर उपलब्ध होंगे इसके लिए और जागरूकता हो उसके आगे भी प्रयास किया जा रहा है.
बाजार से सस्ते मिलेंगे सामान
जिन अन्नपूर्णा भवन को विकसित किया जा रहा है उनमें जो सामग्री बाजार में ₹100 की मिलती है वही सामग्री 70 से 80 रुपए की इस दुकान पर मिलेगी 10 से 20 परसेंट तक की छूट सभी सामानों पर उपलब्ध होगी. इसके साथ ही सभी जरूरी काम भी जब ऑनलाइन होने लगेंगे तो लोगों को भी सीधा फायदा होगा.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें


