23.5 C
Munich

शतक पर शतक ठोक रहे बाबर आजम को मिलेगी कप्तानी! फिर से संभालेंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान

Must read


होमखेलक्रिकेट

बाबर आजम को मिलेगी कप्तानी! फिर से संभालेंगे पाकिस्तान टीम की कमान

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से टीम की कमान संभालने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार फॉर्म दिखाने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में ये बात कही. उन्होंने कहा अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आई तो फैसला लेंगे.

Zoom

बाबर आजम को मिलेगी कप्तानी! फिर से संभालेंगे पाकिस्तान टीम की कमान

नई दिल्ली. बाबर आजम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भविष्य में पाकिस्तान की कप्तानी स्वीकार करने की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है, क्योंकि टीम के हित हमेशा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं. बाबर ने आखिरी बार पाकिस्तान की कप्तानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज में की थी. उन्होंने मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, “कप्तानी का मुद्दा अभी अलग है, फिलहाल मैं सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर ध्यान दे रहा हूं. लेकिन अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है तो मैं हमेशा पाकिस्तान क्रिकेट के हित में ही फैसला लूंगा.”

पाकिस्तान सुपर लीग 11 में बाबर ने गजब का फॉर्म दिखाया है. उन्होंने पेशावर ज़ल्मी को फाइनल तक पहुंचाया है. इस सीजन वो दो शतक जमा चुके हैं. बाबर 2020 से 2023 तक सभी फॉर्मेट में कप्तान रहे. वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिर से उनको टी20 का कप्तान बनाया गया था. उनकी टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई और उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया.

उन्होंने कहा, “चाहे मैं अच्छा खेलूं या खराब, आलोचना हमेशा रहती है, तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता. मुझे अपने फैंस और समर्थकों से बहुत आत्मविश्वास मिलता है और मैं रविवार को फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं.”

बाबर ने कहा कि पीएसएल में कई उभरती प्रतिभाएं देखी गई हैं. उन्हें सही तरीके से तैयार किया जाना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्समेन का सामना करने को लेकर चिंतित हैं, तो बाबर ने कहा, “हर टीम की अपनी रणनीति और प्लान होते हैं और वे फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे हैं. लेकिन हम लगातार अच्छा खेल रहे हैं और उम्मीद है कि अब तक जो चीजें सही की हैं, उन्हें फाइनल में भी सही तरीके से करेंगे.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article