Last Updated:
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में स्थित गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. आग सोसाइटी के एक फ्लैट में लगी है. फ्लैट के अंदर से धुएं का गुब्बार निकल रहा है. दूर से ही धुआं नजर आ रहा है. वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
गाजियाबाद के गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग.
गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में बुधवार की सुबह-सुबह फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह है कि धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है. वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. दमकल कर्मी फ्लैट में लगी आग को बुझाने में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि सोसाइटी की बिल्डिंग के तीन फ्लोर में भीषण आग लगी है. फ्लोर नंबर 9, 10 और 11 पर भयंकर आग लगी है. फ्लोर में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. (यह खबर अपडेट की जा रही है)
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


