6.1 C
Munich

विदेशी मेहमान, देसी अंदाज! चीन से आए बाराती और बैलगाड़ी पर दूल्हे की एंट्री ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Must read


X

जब शंघाई मिला राजस्थान से! सादड़ी की गलियों में दिखा देसी स्वैग

 

arw img

Chinese Wedding Baraat: आधुनिकता की चकाचौंध के बीच सादड़ी (पाली) की गलियों में एक ऐसी बारात निकली जिसने परंपरा और अंतरराष्ट्रीय दोस्ती की नई मिसाल पेश की है. शंघाई (चीन) में व्यापार करने वाले एक स्थानीय व्यवसायी की शादी में शामिल होने के लिए विशेष रूप से चीन से बाराती पहुंचे. इस शादी का सबसे आकर्षण केंद्र रहा दूल्हे का ‘देसी स्वैग’. महंगी कारों और लग्जरी वाहनों को दरकिनार कर दूल्हा और उसके विदेशी दोस्त बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकले. चीनी बाराती न केवल राजस्थानी साफे में नजर आए, बल्कि उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी का जमकर आनंद लिया और स्थानीय ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते भी दिखे. शंघाई जैसे महानगरों से आए इन मेहमानों के लिए राजस्थान की यह पारंपरिक सादगी एक जादुई अनुभव की तरह रही. सोशल मीडिया पर इस अनूठी बारात के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें विदेशी मेहमान हाथ हिलाकर ग्रामीणों का अभिवादन कर रहे हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article