18 C
Munich

गिरगिट की तरह रंग… कांग्रेस पर महिला आरक्षण को लेकर मायावती का तीखा प्रहार, SC-ST-OBC मुद्दे पर खोली पोल

Must read


Last Updated:

Mayawati on Women Reservation Bill/ UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में एससी, एसटी व ओबीसी एवं मुस्लिम समाज के वास्तविक हित, कल्याण व उनके भविष्य संवारने आदि के किसी भी मामले में कोई भी पार्टी गम्भीर नहीं रही है.

Zoom

बसपा सुप्रीमो मायावती.

लखनऊ: महिला आरक्षण अधिनियम गुरुवार से लागू हो गया है. इसे लेकर अधिसूचना भी जारी हो गई है. अब इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. पूर्व सीएम ने सात प्वॉइंट में बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस को तो गिरगिट ही बता दिया.

उन्होंने कहा कि देश के SC, ST व OBC समाज के संवैधानिक/कानूनी अधिकारों आदि के मामले में, कांग्रेस भी गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने वाली यह पार्टी भी, महिला आरक्षण में, जो अब इन वर्गों की बात कर रही है, तो यही कांग्रेस पार्टी है जिसने अपनी केन्द्र की सरकार के रहते हुये किसी भी क्षेत्र में इनके आरक्षण के कोटे को पूरा कराने की कभी पहल नहीं की है.

उन्होंने आगे लिखा कि ना ही OBC समाज हेतु मंडल कमीशन की रिपोर्ट के हिसाब से उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण को भी लागू किया, जिसे फिर BSP के अथक प्रयासों से पूर्व प्रधानमंत्री श्री वीपी सिंह की सरकार में लागू किया गया था, जो सर्वविदित है. इसी प्रकार, यूपी में पिछड़े मुस्लिमों को OBC का लाभ देने के लिए, पिछड़ा वर्ग आयोग की जुलाई 1994 में ही आई रिपोर्ट को भी सपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डालकर इसे लागू नहीं किया था, जिसे फिर यहां बसपा की 3 जून 1995 में पहली बनी सरकार ने तुरंत लागू किया, जो कि अब यही सपा अपना रंग बदलकर अपने राजनैतिक स्वार्थ में इनकी महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कर रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article