14.9 C
Munich

IPL 2026 playoffs scenario: आईपीएल 2026 में आरसीबी और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है.

Must read


होमखेलक्रिकेट

इन 2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! अंतिम दो के लिए इन 6 में है टक्कर

Last Updated:

IPL 2026 playoffs scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. पंजाब इस सीजन में अभी एक भी मैच नहीं हारी है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर आरसीबी भी एक हार के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा राजस्थान की टीम भी दमदार खेल दिखा रही है. आइए जानते हैं क्या है प्लेऑफ का सिनेरियो.

Zoom

पंजाब किंग्स

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अबतक लगभग सभी टीमों ने 5-5 मैच खेल लिए हैं. टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी 10 टीमें 14-14 लीग मैच खेलेगी और टॉप की चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेगी, लेकिन कुछ टीमें ऐसी है जो सीजन के शुरुआत में ही प्लेऑफ की रेस से पिछड़ गई है. वहीं कुछ टीमों ने दमदार खेल दिखाकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं 5-5 मैचों के बाद क्या है सभी टीमों के लिए प्लेऑफ का समीकरण.

क्या बन रहा है IPL 2026 के लिए प्लेऑफ समीकरण

आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को लीग स्टेज में कम से कम 8 मैच जीतने होते हैं. 8 मैचों में 16 पॉइंट के साथ कोई भी टीम आसानी से बिना किसी रनरेट के गणित के प्लेऑफ में पहुंच जाती है. हालांकि, 7 जीत से भी प्लेऑफ में पहुंचा जा सकता है, लेकिन उसके लिए रनरेट का बेहतर होना भी जरूरी है.

ऐसे में मौजूदा समीकरण के मुताबिक पंजाब किंग्स जिसके पांच मैच में 9 अंक हो चुके हैं, वह प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है. अभी पंजाब किंग्स एकमात्र टीम है जो हारी नहीं है. उसका सिर्फ एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. वहीं इस रेस में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इन दोनों टीमों ने 5 में 4 जीत हासिल कर 8 अंक जुटा लिए हैं, लेकिन बेहतर रनरेट के कारण आरसीबी टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है.

अंतिम 2 स्थान के लिए 5 टीमों में टक्कर

पंजाब, आरसीबी और राजस्थान की टीम अगर इसी तरह से खेलती रही तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नहीं होगा. ऐसे में अंतिम दो टीमें कौन होगी उसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स में टक्कर होगी. इन सभी टीमों को अब यहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखना होगा. क्योंकि इन सभी के सिर्फ 4-4 अंक है.

केकेआर-मुंबई के लिए राह मुश्किल

आईपीएल 2026 में केकेआर और मुंबई के लिए अभी से राह मुश्किल हो गई है. इन दोनों टीमों को बेहतर रनरेट के साथ अब अपने बचे हुए 9 मैचों में कम से 6 और 7 मैच जीतने होंगे. क्योंकि केकेआर की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, जबकि मुंबई जीत से शुरुआत करने के बाद लगातार 4 मैच हार चुकी है. ऐसे में जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ का समीकरण मुश्किल होता चला जाएगा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article