11.2 C
Munich

गोरखपुर: कम पैसों में लिट्टी मीट और एग करी का दमदार स्वाद, अगर आप भी लेना चाहते हैं टेस्ट, तो तुरंत आए यहां

Must read


होमताजा खबरlifestyle

गोरखपुर: कम पैसों में लिट्टी मीट और एग करी का दमदार स्वाद, तुरंत आए यहां

Last Updated:

Gorakhpur News: गोरखपुर में विजय चौक स्थित भोला मटन और मोहद्दीपुर का अदालत हांडी मटन ऐसे ठिकाने बन चुके हैं, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. इस दुकान पर लोग स्वाद के साथ कम पैसों में चाव से मटन और अंडे का स्वाद ले सकते हैं. आइए यहां के दुकान की खासियत के बारे में आपको बताते हैं.

गोरखपुर: जिले में खाने-पीने के शौकीनों के बीच इन दिनों लिट्टी-मीट और अंडा-लिट्टी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. शहर के कई इलाकों में लोग अब पारंपरिक लिट्टी को नॉनवेज ट्विस्ट के साथ खाना पसंद कर रहे हैं. खासकर विजय चौक स्थित भोला मटन और मोहद्दीपुर का अदालत हांडी मटन ऐसे ठिकाने बन चुके हैं, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ देखने को मिलती है.

विजय चौक पर मौजूद भोला मटन की दुकान पर मिलने वाला लिट्टी-मटन लोगों की पहली पसंद बन गया है. यहां पर गर्मागर्म लिट्टी के साथ मसालेदार मटन सर्व किया जाता है, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. दुकान पर आने वाले ग्राहक बताते हैं कि अंगीठी पर पकी लिट्टी और स्पेशल मसालों से तैयार मटन का कॉम्बिनेशन बेहद शानदार लगता है.

दो तरह की लिट्टी का स्वाद
यहां पर ग्राहकों को दो तरह की लिट्टी मिलती है. एक फ्राई की हुई लिट्टी और दूसरी अंगीठी पर धीमी आंच में पकी हुई लिट्टी. खास बात यह है कि लिट्टी के अंदर कोई भरावन नहीं डाली जाती, लेकिन उसके साथ मिलने वाला मटन और मसालेदार ग्रेवी ही इसका असली स्वाद बढ़ा देते हैं. वहीं मोहद्दीपुर स्थित अदालत हांडी मटन पर भी लिट्टी-मटन खाने वालों की जबरदस्त भीड़ उमड़ती है. यहां खास मसालों में तैयार किया गया मटन लोगों को काफी पसंद आता है. शाम होते-होते यहां सीट मिलना तक मुश्किल हो जाता है.

100 में लिट्टी-मटन, 50 में अंडा-लिट्टी
दुकानों पर लिट्टी-मटन की एक प्लेट करीब 100 रुपए में मिलती है, जबकि अंडा-लिट्टी 50 रुपए प्लेट में उपलब्ध है. कम कीमत और बेहतरीन स्वाद की वजह से छात्र, नौकरीपेशा लोग और परिवार बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं. भोला मटन के संचालक भोला बताते हैं कि रविवार को यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है. उस दिन स्पेशल ऑर्डर पर ज्यादा मात्रा में मटन तैयार किया जाता है. कई ग्राहक तो सुबह से ही लाइन लगाकर अपने नंबर का इंतजार करते हैं. हले जहां लिट्टी-चोखा को पारंपरिक व्यंजन माना जाता था, वहीं अब लिट्टी-मटन और अंडा-लिट्टी गोरखपुर की नई फूड पहचान बनते जा रहे हैं. स्वाद और देसी अंदाज का यह मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article