8.3 C
Munich

घर की दहलीज पार करने से पहले वृषभ राशि वाले आज ये काम जरूर करें! खुश हो जाएंगी माता लक्ष्मी, बरसेगी कृपा

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज से मई का नया महीना शुरू होने वाला है और ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन वृषभ राशि वालों का अपना दिन है. आज सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 1 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों का अपना दिन है. आज सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे. आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, यह समय उसके लिए भी उपयुक्त है. आज के दिन आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

लेन-देन में बरतें सावधानी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी. आज आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे आपके काम जरूर बनेंगे. यदि आप कुछ नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उन्हें नया नौकरी भी मिल सकता है. यदि आप स्टूडेंट्स हैं, तो अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें, तभी आप अपने लक्ष्य को पा सकेंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें, वरना आपको नुकसान होने की भी संभावना है.

पार्टनर को जरूर दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ में आज खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपको अचानक कोई सरप्राइज भी मिल सकता है. आज आप अपने पार्टनर से अपने शादी का प्रस्ताव भी रख सकेंगे. यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी सामान्य होगा.

दही का करें सेवन
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप घर से बाहर जाते वक्त यदि दही का सेवन करके निकलेंगे, तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article