Last Updated:
RCB vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को हराकर आईपीएल 2026 में अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम ने पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब बराबर करते हुए 4 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया. आरसीबी के पास इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनने का मौका था, लेकिन टूर्नामेंट की तीसरी हार के साथ ही इसे गंवा दिया. आरसीबी दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात 5वें स्थान पर कायम है.
गुजरात टाइटंस ने दर्ज की 5वीं जीत.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से शिकस्त देकर सीजन की 5वीं जीत दर्ज की. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले गुजरात के गेंदबाज आरसीबी पर कहर बनकर टूटे और फिर जोस बटलर और शुभमन गिल की तूफानी पारियों ने टीम के लिए जीत की राह आसान कर दी. आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में पहली बार ऑलआउट हुई. गुजरात ने 19.2 ओवर में ही बेंगलुरु को 155 रन पर ढेर कर किया. इसके बाद गुजरात ने 15.5 ओवर में ही 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात की यह 5वीं जीत है, जिससे टीम ने 5वें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं, आरसीबी की तीसरी हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी अगर यह मुकाबला जीत जाती तो वो पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को पछाड़कर नंबर-1 बन जाती है. हालांकि, हार के साथ आरसीबी दूसरे स्थान पर ही बनी हुई है.
गुजरात ने लिया पिछली हार का बदला
यह गुजरात और आरसीबी की सीजन में दूसरी टक्कर थी. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था, जिसका बदला अब शुभमन गिल की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर ले लिया. दिलचस्प आंकड़ा यह है कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 8 बार भिड़ंत हुई है और सभी मुकाबले टारगेट का पीछा करने वाली फ्रेंचाइजी ने जीते हैं. दोनों ने ही चार-चार मुकाबले जीते हैं.
Revenge completed in their own backyard! 🏟️


