5 C
Munich

चढ़ना था घोड़ी पर, चढ़ा दिए गए पुलिस की जीप पर, दूल्हे राजा की गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ दिया काम

Must read


Last Updated:

आगरा के शमसाबाद निवासी एक लड़के की बारात सोमवार को कछपुरा जानी थी. जब देर रात को बारात चढ़ने लगी और माहौल पूरी तरह जश्न में डूब चुका था. दूल्हा घोड़ी पर बैठ गया और तभी कहानी न यू-टर्न लिया. प्रेमिका अपनी मां के साथ मौके पर पहुंच गई और बारात को बीच में ही रुकवा दिया.

Zoom

आगरा में प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका,

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बारात के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दूल्हा घोड़ी पर बैठा था, तभी उसकी प्रेमिका बारात में आ गई, और उसने बवाल कर दिया. प्रेमिका ने हंगामा किया और आरोप लगाया है कि दूल्हा पिछले 5 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में है और अब दूसरी जगह शादी कर रहा है. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दूल्हे को घोड़ी से उतार थाने ले गई. मामला आगरा के डौकी थाना क्षेत्र का है. इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब घोड़ी पर सजे दूल्हे के सामने अचानक उसकी प्रेमिका अपनी मां के साथ आ धमकी. शादी की खुशियों के बीच यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

जैसे ही पहुंची बारात, वैसे ही पहुंच गई प्रेमिका
बैंड-बाजे की आवाज़ के बीच आरोपों की गूंज सुनाई देने लगी. शमसाबाद निवासी एक लड़के की बारात सोमवार को कछपुरा जानी थी. जब देर रात को बारात चढ़ने लगी और माहौल पूरी तरह जश्न में डूब चुका था. दूल्हा घोड़ी पर बैठ गया और तभी कहानी न यू-टर्न लिया. प्रेमिका अपनी मां के साथ मौके पर पहुंच गई और बारात को बीच में ही रुकवा दिया. अचानक शुरू हुए इस हंगामे से बाराती और घराती दोनों ही हैरान रह गए.
प्रेमिका ने सबके सामने आरोप लगाया कि युवक के साथ उसका पिछले 5 साल से प्रेम संबंध है. उसने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वो किसी और से शादी कर रहा है.

बीच शादी में पुलिस की हुई एंट्री
हंगामा बढ़ता देख बारातियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. इसके बाद प्रेमिका, उसकी मां और दूल्हे को पुलिस थाने ले गई. उधर, दुल्हन पक्ष को जैसे ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए. शादी का रंगीन माहौल देखते ही देखते तनाव में बदल गया और पूरी बारात थाने की ओर रवाना हो गई. थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा और जो शादी होनी थी, वह टाल दी गई.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article