Last Updated:
लखनऊ: यूपी में सरकार ने कम लोड वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अगर आपका बैलेंस नेगेटिव में होगा तब भी एक माह तक बिजली का कनेक्शन नहीं कटेगा. इसकी एक शर्त है… वो यह है कि 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का कनेक्शन नहीं कटेगा. वहीं, दो किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है. अगर माइनस में 200 रुपये हैं तो बिजली नहीं कटेगी. कनेक्शन काटने से पहले 5 एसएमएस अनिवार्य किए गए हैं.


