Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम के लिए एक प्रभावशाली युवा बल्लेबाज की तलाश कर रहे हैं. पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन टीम ने 21 साल के आयुष वर्तक को ट्रायल के लिए बुलाया है. मुंबई के इस युवा ने कंगा लीग में एमआई की जूनियर टीम के लिए खेलते हुए 36 गेंद में शतक जड़ा था.
CSK को मिला ‘वैभव सूर्यवंशी’, 36 बॉल पर सेंचुरी ठोकने वाले का ट्रायल
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास चोटिल खलील अहमद की गैरमौजूदगी में एक स्लॉट खाली है. टीम ने पहले ही आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को शामिल किया है. अब वे अपनी टीम के लिए एक प्रभावशाली युवा बल्लेबाज की तलाश कर रहे हैं. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली करारी हार के बाद. पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन टीम ने 21 साल के आयुष वर्तक को ट्रायल के लिए बुलाया है. इस युवा खिलाड़ी ने अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद वह नीलामी में नहीं बिके थे.
एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हां, आयुष को मंगलवार को ट्रायल के लिए बुलाया गया है. वह सोमवार रात चेन्नई पहुंच जाएंगे.”
CSK have been very diligent with their scouting during the season to build a good core for the future.
Upgrading in between auctions through such smart recruitments and trades is the best way to realign squads.


