Last Updated:
Gold in Nepal : भारत और नेपाल में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं. कई लोगों को लगता है कि भारतीय करेंसी की नेपाल में कीमत ज्यादा है तो वहां से सोना सस्ता मिल जाएगा. नेपाल सरकार ने हाल में ही सीमा पर टैक्स यानी भंसार बढ़ा दिया है. इसकी वजह से सोने की कीमतों में अब उछाल आना शुरू हो गया है.
नेपाल और भारत में कहां सस्ता सोना मिलता है.
नई दिल्ली. भारतीय रुपये की कीमत नेपाल में ज्यादा होती है. यही वजह है कि नेपाल के सीमाई राज्यों में रहने वालों को पड़ोसी देश से कम कीमत पर सामान मिल जाता था. ऐसा पिछले कई दशक से चल भी रहा था और इसी सस्ती कीमत की वजह से नेपाल से कीमती सामानों की तस्करी भी खूब होती थी. लेकिन, बालेंद्र शाह के नेतृत्व में बनी नेपाल की नई सरकार ने भारत से जाने वाले सामानों पर टैक्स यानी भंसार लगा दिया है. साथ ही नेपाल में सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. अब वहां से सस्ता सोना लाने वालों के लिए नए आंकड़े उत्साही नहीं रहे हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि नेपाल में सस्ता सोना मिल जाएगा तो इन आंकड़ों पर नजर डालिए.
सबसे पहले बात करते हैं कि नेपाल सरकार ने भारत के साथ किस तरह का टैक्स लगा दिया है. बालेंद्र शाह की सरकार ने कहा है कि भारत से 100 रुपये से ज्यादा की कीमत वाले सभी सामानों पर भंसार यानी सीमा शुल्क चुकाना पड़ेगा. इसके बाद सीमाई क्षेत्र के कारोबारियों को काफी नुकसान पहुंचा है. पहले यहां से सामान लाने-ले जाने पर कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ता था. दवा, खाने का सामान सहित अन्य सभी जरूरी वस्तुओं पर भी टैक्स चुकाना पड़ता है और पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भी वसूला जाता है. यही हाल सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का भी हो गया है.
नेपाल में कितनी है सोने की कीमत
फेडेरेशन ऑफ नेपाल गोल्ड एंड सिल्वर डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 27 अप्रैल को नेपाल में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 3.005 लाख नेपाली रुपये प्रति तोला हो गई है. इसका मतलब है कि 24 कैरेट वाले सोने का प्रति ग्राम भाव करीब 25,514 रुपये के आसपास रहा है. 22 कैरेट वाले सोने का प्रति ग्राम भाव 23,473 नेपाली रुपये रहा है. नेपाल में चांदी का रेट भी 5,045 रुपये प्रति तोला पहुंच गया है. इसकी कीमतों में भी 27 अप्रैल को करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
भारत में सोने और चांदी का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में 27 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव बढ़कर 2,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही. भारत में चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है. सीमा क्षेत्र के कारोबारियों का कहना है कि एक समय भारत और नेपाल के बीच बिना किसी टैक्स के कारोबार होता था, लेकिन अब 100 रुपये के सामान पर भी भंसार चुकाना पड़ रहा है.
भारत या नेपाल कहां सस्ता है सोना
जैसा कि ऊपर आंकड़ों में बताया कि नेपाल में एक तोला यानी 11.66 ग्राम सोने की कीमत 3 लाख 500 नेपाली रुपये है. अगर इसे भारतीय करेंसी में देखें तो 1,87,812 रुपये प्रति तोला होता है. भारत में 1 तोला सोने की कीमत 1,80,228 रुपये के आसपास है. इससे साफ जाहिर होता है कि भारत में नेपाल के मुकाबले सोने की कीमत प्रति तोला 7,600 रुपये कम है. गौरतलब है कि नेपाल में सोने का कारोबार तोले में होता है, जबकि भारत में 10 ग्राम के हिसाब से बिक्री होती है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें


