3.4 C
Munich

जन्मदिन पर उतरे केएल राहुल ने रचा इतिहास, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

जन्मदिन पर केएल राहुल ने रचा इतिहास, कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में केएल राहुल ने अपने 34वें जन्मदिन पर शानदार पारी खेल पूरी टीम को रिटर्न गिफ्ट दे डाला. यह दूसरा मौका है जब राहुल ने अपने जन्मदिन पर आईपीएल में अर्धशतक लगाया है. इससे पहले 2021 में अपने 29वें जन्मदिन पर उन्होंने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था.

Zoom

केएल राहुल ने अपने जन्मदिन पर फिफ्टी जमाकर बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभव बल्लेबाज केएल राहुल का 34वां जन्मदिन यादगार बन गया. अपने स्टार को उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह विकेट की जीत का गिफ्ट दिया. इस जीत में केएल राहुल की लगाई फिफ्टी की भी अहम भूमिका रही. यह मुकाबला कैपिटल्स ने दो मैचों की हार के बाद आखिरी ओवर में एक गेंद रहते अपने नाम किया. 176 रन के लक्ष्य को हासिल कर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की.

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ही टीम का स्कोर 16 रन पर तीन विकेट हो गया. भुवनेश्वर कुमार ने पथुम निसांका, करुण नायर और समीर रिजवी को आउट किया. राहुल ने 34 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर टीम को संभाला. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 69 रन की साझेदारी की. दक्षिण अफ्रीका के स्टब्स ने नाबाद 60 रन (47 गेंद) बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता, जबकि डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 10 गेंदों में 22 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाई.

केएल राहुल ने रचा इतिहास

यह दूसरा मौका है जब राहुल ने अपने जन्मदिन पर आईपीएल में अर्धशतक लगाया है. इससे पहले 2021 में अपने 29वें जन्मदिन पर उन्होंने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. राहुल आईपीएल में अपने एक से ज्यादा जन्मदिन पर अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. अब तक सिर्फ दो अन्य खिलाड़ियों ने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है.

राहुल ने अब तक आरसीबी के खिलाफ 69.61 की औसत से 839 रन बनाए हैं. 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में किसी एक टीम के खिलाफ यह सबसे बेहतरीन औसत है. इस पारी के दौरान उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भी 500 रन पूरे किए. इस मैदान पर उनसे बेहतर औसत सिर्फ एमएस धोनी (71.57) का है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article