Last Updated:
बलिया में इन दिनों ‘धुरंधर थाली’ लोगों के बीच जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. ₹499 में मिलने वाली इस खास थाली में 14 अलग-अलग राज्यों के व्यंजन शामिल हैं, जो एक ही प्लेट में पूरे भारत का स्वाद पेश करते हैं. चिली पनीर, इडली, नूडल्स और कड़ाही पनीर जैसे आइटम इस थाली को बेहद खास बनाते हैं. जमुना बेकरी स्वीट्स एंड कैफे की यह पेशकश फूड लवर्स के लिए एक नया आकर्षण बन गई है, जिसे खाने के लिए कई लोग मिलकर भी चुनौती ले रहे हैं.
बलिया: जहां एक तरफ सिनेमा घरों में धुरंधर फिल्म देखने की होड़ मची हुई हैं, तो वहीं दूसरी ओर बलिया जनपद में धुरंधर थाली भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अनेकों खासियत से भरपूर यह विशेष थाली लोगों को आकर्षित कर रही हैं. इसके लाजवाब स्वाद को चखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है. आपको बताते चले कि, इस थाली को अकेले खाने में लोग पसीने छोड़ देते हैं, इसे खत्म करने के लिए कम कम से दो से ज्यादे लोगों की जरूरत पड़ती हैं. एक थाली में कई प्रदेशों का स्वाद लोगों को दीवाना बना रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं…
धुरंधर थाली
दुकान के संस्थापक इं. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि, इनके दुकान/रेस्टोरेंट में धुरंधर के नाम से एक थाली परोसी जा रही है, जिसमें अलग-अलग प्रदेश के व्यंजनों को शामिल किया गया है. सिनेमा घरों में धुरंधर फिल्म युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इसी से प्रेरित होकर दिव्यांशु धुरंधर थाली तैयार कर दिए हैं. इस थाली में कुल मिलाकर 14 आइटम होते हैं. जैसे – चाइनीज चिली पनीर, पंजाब का कड़ाई पनीर, कर्नाटक का मेंदू वडा, चाइनीस नूडल्स, साउथ इंडिया का इटली इत्यादि.
क्या है धुरंधर थाली की कीमत
इस एक थाली को अकेले कोई व्यक्ति अगर खाना चाहे, तो पसीना छोड़ देगा. इसे दो से तीन लोग मिलकर खाते हैं. इसका स्वाद तो एकदम लाजवाब होता है. अलग-अलग प्रदेश का व्यंजन एक ही थाली में परोस दिया जाता है. कई खासियत के चलते ही इस थाली का नाम धुरंधर थाली रखा गया है. एक तरफ सिनेमा घरों में धुरंधर फिल्म और और दूसरी तरफ धुरंधर थाली इन दिनों बलिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है. धुरंधर थाली के कीमत की बात करे, तो यह प्रति थाली ₹499 के हिसाब से ग्राहकों को दिया जाता है. वैसे जो भी इस धुरंधर थाली का नाम सुन रहा है, इसका स्वाद लेने के लिए दुकान पर पहुंच रहा है.
जमुना बेकरी स्वीट्स एंड कैफे
अगर आप भी इस स्पेशल धुरंधर थाली के स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो बलिया स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर दूर एस.पी.ऑफिस या वीर लॉरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के ठीक सामने स्थित जमुना बेकरी स्वीट्स एंड कैफे की दुकान पर पहुंच सकते हैं. फिलहाल, धुरंधर थाली के बलिया वासी दीवाने हुए हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


