Last Updated:
जम्मू कश्मीर में 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के तहत सोपोर में जैद बशीर भट समेत कई तस्कर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किए गए हैं. राज्य को उड़ता पंजाब बनने से रोकने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.
सोपोर में पुलिस ने एक व्यक्ति को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर को उड़ता पंजाब बनने से रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में राज्य में नशे के खिलाफ 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान चल रहा है. मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए की जा रही इस कार्रवाई में सोपोर पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है. पुलिस ने फ्रूट मंडी पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, बाग-ए-सुंदरी क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. तलाशी लेने पर स्पैस्मोप्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल और अल्प्राजोलम टैबलेट जैसे पदार्थ बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया. इसके साथ ही तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान जैद बशीर भट पुत्र बशीर अहमद भट निवासी अपर अशपीर के रूप में हुई है.
आरोपी के खिलाफ सोपोर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही तस्कर के स्रोत और व्यापक संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
सोपोर पुलिस ने दोहराया कि निरंतर जागरूकता अभियानों के साथ-साथ, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई पूरे जिले में जारी है, ताकि मादक पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट किया जा सके और समाज को मादक पदार्थों के खतरे से बचाया जा सके. सोपोर पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.
इसके पहले 20 अप्रैल को पुलवामा जिले में पुलिस ने दो बाइक सवारों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पोस्ट नेवा पुलवामा ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जो हसनवानी से सिंगू नारबल की ओर आ रही. चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से हरे रंग का एक पॉलीथीन बैग बरामद किया गया. बैग की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद हुआ. हेरोइन का वजन लगभग 7.50 ग्राम था. दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम मोहम्मद अल्ताफ लोन, निवासी तुरका वाघम और समीर अहमद डार, निवासी बटपोरा बताए. पुलिस स्टेशन पुलवामा में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें


