10.8 C
Munich

‘कोरोना काल वाल लगता है’… CM योगी आदित्यनाथ की शेर वाली फोटो पर अखिलेश यादव का तंज

Must read


Last Updated:

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस तस्वीर पर तंज किया है जिसमें उन्होंने गोरखपुर में नवनिर्मित इको गार्डन में वेस्ट टायर से बने शेर के साथ तस्वीर ली है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लॅटफॉर X पर लिखा कि लगता है कि शेर कोरोना काल का है. अगर शेर बनवाना ही था तो सपा सरकार में बने इटावा लायन सफारी को पहले देख आते.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की शेर वाली फोटो पर कसा तंज

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर के इको पार्क में वेस्ट मटेरियल से बने शेर के साथ खिंचवाई तस्वीर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘यह कोरोना काल वाला लगता है’. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा होता ऐसा शेर बनवाने से पहले इटावा लायन सफारी देख आते. बता दें कि अखिलेश सरकार  में इटावा लायन सफारी बनाई गई थी.

दरअसल, गुरुवार को योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 500 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,055 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें राप्ती नदी के किनारे कचरा प्रबंधन से विकसित किया गया इको-पार्क और एक नई चार लेन वाली सड़क भी शामिल है. इको-पार्क का भ्रमण करते समय मुख्यमंत्री ने रिसाइकिल कचरे से बनी एक बड़ी शेर की मूर्ति के पास फोटो खिंचवाई.

अखिलेश ने क्या कहा

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इस तस्वीर का मजाक उड़ाया. उन्होंने शेर को कृत्रिम और पुराना बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि इसकी असामान्य रूप से लंबी बाल-अयाल और पूंछ को देखकर लगता है कि यह कोरोना के समय का है. अखिलेश ने चुटकी ली कि अगर सरकार सही मायने में शेर बनवाना ही था तो कायदे से बनवाते. अच्छा होता बनवाने से पहले इटावा लायन सफारी देख आते.

CM ने रवि किशन पर ली चुटकी

गोरखपुर में हुए इस कार्यक्रम के दौरान हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले. योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन के संसद में दिए गए उस भाषण पर हास्यपूर्ण टिप्पणी की जिसमें उन्होंने लाहा था कि मैं अपने पत्नी के पैर छूता हूं. मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से पूछा क्या आप सांसद जी के आचरण को अपना रहे हैं कि नहीं. इस दौरान रवि किशन ने मुख्यमंत्री की सराहना की और कहा कि वे कचरे में भी हीरा ढूंढ लेते हैं. उन्होंने कहा कि एकला बांध कूड़े का ढेर था आज वहां शानदार पार्क बना दिया. इससे न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र में फिल्म शूटिंग भी हो सकेगी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article