10.8 C
Munich

जिसके वजह से आईपीएल में मचा था बवाल वो पाकिस्तान का भी नहीं हुआ, बीच टूर्नामेंट में दिखाया ठेंगा

Must read


होमखेलक्रिकेट

जिसके वजह से IPL में मचा था बवाल वो पाकिस्तान का भी नहीं हुआ, दिखाया ठेंगा

Last Updated:

BCB withdraws NOCs of Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा के एनओसी को वापस ले लिया है. ऐसे में अब ये दोनों खिलाड़ी पीएसएल में वापस नहीं लौटेंगे. पीएसएल से पहले मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन राजनीतिक कारणों से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, जिसके कारण खूब हंगामा भी हुआ.

Zoom

मुस्तफिजुर रहमान से PSL के लिए बीसीबी ने वापस लिया एनओसी

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने के लिए जारी किया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) वापस ले लिया है. यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया. बीसीबी के गुरुवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है. आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे.’’

मुस्तफिजुर के साथ नाहिद राणा भी नहीं लौटेंगे

बोर्ड ने कहा, “मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है. इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे. उल्लेखनीय है कि मुस्तफिजुर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे.

बीसीबी ने एक अन्य फैसले में यह भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पीएसएल 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा. यह कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

मुस्तफिजुर को लेकर IPL में मचा था बवाल

ये वही मुस्तफिजुर रहमान हैं जिसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले बवाल मचा था. सिर्फ इतना नहीं, बांग्लादेश की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप को भी बायकॉट कर दिया था. दरअसल, पूरा मामला ये है कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 9.20 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था, लेकिन उसी समय में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के कारण भारत में मुस्तफिजुर रहमान का विरोध होने लगा. दबाव इतना बढ़ गया कि बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ गया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article