10.9 C
Munich

जिसने मुंबई इंडियंस को किया प्लेऑफ से बाहर, मैच के बाद रो पड़ा, पुरानी टीम के साथी की बात कर क्रुणाल पंड्या हुए भावुक

Must read


होमखेलक्रिकेट

जिसने मुंबई इंडियंस को किया प्लेऑफ से बाहर, मैच के बाद रो पड़ा

Last Updated:

क्रुणाल पंड्या ने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यादगार पारी खेलते हुए जीत दिलाई. आखिरी बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली और मुंबई का सफर इस सीजन में खत्म हो गया. मैच के बाद क्रुणाल ने मुंबई में बिताए वक्त को याद किया और भावुक हो गए.

Zoom

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली के साथ क्रुणाल पंड्या

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार शाम को मिली जीत के बाद भावुक हो गए. जब वो मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बात कर रहे थे तब गला भीगा हुआ था. उनकी आवाज लाइव ब्रॉडकास्ट पर टूट गई जब वो पुरानी टीम के साथियों के बारे में बात कर रहे थे. ऑलराउंडर मैच के बाद कीरोन पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के साथ बिताए अपने वर्षों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए.

क्रुणाल ने आरसीबी के लिए मुंबई के खिलाफ रन चेज में बेहद अहम पारी खेली. 73 रन बनाए और उनकी टीम ने 167 रन का लक्ष्य दो विकेट से जीत लिया. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का आईपीएल में खत्म हो गया. क्रुणाल के लिए यह रात व्यक्तिगत रूप से भी खास थी. उन्होंने 2016 से 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए छह सीजन खेले, तीन आईपीएल खिताब जीते और टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर में से एक बन गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article