10.6 C
Munich

जिस खंडहर में मिलते थे वहीं बुलाया, पति को अपना राज बताया, फिर दोनों ने कर दी प्रेमी की हत्या

Must read


Last Updated:

जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या 22 अप्रैल को बेहद शातिर ढंग से उस वक्त की जाती है. जब ग्राम बसंतपुर नौनेर निवासी जसवंत सिंह के पुत्र गुरबाज सिंह अपने घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे. लेकिन 23 अप्रैल तक जब वह घर वापस नहीं लौटे स्वजन ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

Zoom

पीलीभीत में पति-पत्नी ने मिलकर की प्रेमी की हत्या.

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की मदद से उसके प्रेमी की हत्या कर दी. युवक की गुमशुदगी के मामले की जब तफ्तीश होती है तो परत दर परत सब साफ हो जाता है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड का राजफाश कर दिया. पुलिस ने हत्यारोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों ने कुबुल किया कि अवैध संबंधों के चलते ही उन्होंने युवक की हत्या की.

घर से निकला था शख्स, लेकिन कभी लौटा नहीं
जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या 22 अप्रैल को बेहद शातिर ढंग से उस वक्त की जाती है. जब ग्राम बसंतपुर नौनेर निवासी जसवंत सिंह के पुत्र गुरबाज सिंह अपने घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे. लेकिन 23 अप्रैल तक जब वह घर वापस नहीं लौटे स्वजन ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 26 अप्रैल को जसवंत सिंह ने थाना माधोटांडा में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई. उसी दिन थाना पूरनपुर क्षेत्र के तकिया दीनारपुर मंदिर के पास खेत में बने एक खंडहर में गुरबाज सिंह का शव बरामद हुआ मौके पर उसकी मोटरसाइकिल भी मिली.

शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात शव की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई. बेटे का शव मिलने पर पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और रूट चार्ट के आधार पर जांच शुरू की. विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर चित्तरपुर पुल के पास पूरनपुर जाने वाले मार्ग से बसंतपुर नौनेर के रहने वाले सतेंदर और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में पति-पत्नी ने किया खुलासा
पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या की बात स्वीकार की शुभप्रीत ने बताया कि उसका पिछले एक वर्ष से गुरबाज सिंह के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी गांव में फैलने से बदनामी हो रही थी. वह गुरबाज सिंह से संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन गुरबाज उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने गुरबाज से बातचीत करना बंद कर दिया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. काफी समझाने के बावजूद अश्लील वीडियो और फोटो प्रसारित करने की धमकी देता था.

जहां मिलते थे पहले, वहीं प्रेमी की कर दी हत्या
इसी से परेशान होकर शुभप्रीत ने अपने पति सतेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची 22 अप्रैल को दोनों ने गुरबाज को तकिया दीनारपुर स्थित उसी खंडहर में बुलाया, जहां वे पहले मिलते थे. दोनों ने मिलकर खंडहर में लोहे की रॉड से गुरबाज के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपितों ने शव के पास ही लोहे की रॉड और उसकी चेन छिपा दी. घबराहट में दोनों देर रात तक पूरनपुर में घूमते रहे और फिर दूसरे रास्ते से घर लौटे. रास्ते में गुलाबटांडा नहर में मृतक का मोबाइल फोन फेंक दिया. पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मृतक की पीली धातु की चेन बरामद की है. दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में कार्रवाई की गई.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article