10.6 C
Munich

ऋषभ पंत ने मिलकर रचा था विराट कोहली के लिए चक्रव्यूह, प्रिंस यादव की 2 बॉल नहीं खेल पाए, उड़ गई गिल्ली

Must read


होमखेलक्रिकेट

पंत ने मिलकर रचा था विराट के लिए चक्रव्यूह, प्रिंस की 2 बॉल नहीं खेल पाए

Last Updated:

विराट कोहली की विकेट किसी भी टीम के लिए बहुत अहम होता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 2 बॉल खेलकर वो बिना खाता खोले वापस लौटे. प्रिंस यादव की अंदर आती 140 की स्पीड की बॉल ने उनकी गिल्लिंया उड़ाई. कप्तान ऋषभ पंत ने गेंदबाज के साथ मिलकर विकेट हासिल करने की योजना बनाई थी.

Zoom

ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव के साथ मिलकर बनाई थी विराट कोहली को आउट करने की योजना

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार 6 हार झेलने के बाद आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को जीत मिली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ऋषभ पंत की टीम ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 9 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर मिचेल मार्श के शतकीय पारी और आखिर में कप्तान का आक्रामक बल्लेबाज से दम पर 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाे. बारिश की वजह से कम किए गए ओवर के मुकाबले में आरसीबी की टीम 6 विकेट पर 203 रन ही बना पाई. इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के विकेट की हो रही है.

आरसीबी के स्टार विराट कोहली को महज दूसरी बॉल पर प्रिंस यादव ने जिस तरह से बोल्ड किया वो गजब था. बिना कोई रन बनाए ये धुरंधर वापस लौटने को मजबूर हो गया. इस विकेट के पीछे जितनी प्रिंस की मेहनत थी उतनी ही कप्तान ऋषभ पंत की प्लानिंग भी नजर आई. उन्होंने पहले से ही विराट के खिलाफ फील्डिंग सेट कर रखी थी. उन्होंने जिस लेथ पर आरसीबी के पूर्व कप्तान को फंसाया वो ऋषभ पंत ने ही सुझाया था. पहली बॉल पर चकमा देने के बाद दूसर बॉल को ऑफ स्टंप के बाहर रखा और विराट को खेलने के लिए मजबूर किया. वो आगे की तरफ खेलने गए और बॉल अंदर जाते हुए सीधा स्टंप ले उड़ी. स्टंप जैसे उखड़कर हवा में उछला वो प्रिंस यादव और ऋषभ पंत की प्लानिंग का नतीजा था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article