Last Updated:
बेंगलुरु में पति पत्नी के घरेलू विवाद का मामला सड़क पर पहुंच गया और पति ने दिनदहाड़े पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. वो काफी देर तक हमला करता रहा. इस दौरान आसपास के लोगों ने पति को पकड़ा और किसी तरह महिला की जान बचाई.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला. पुलिस ने पति को हिरासत में लिया.
बेंगलुरु. बेंगलुरु में पति पत्नी के घरेलू विवाद का मामला सड़क पर पहुंच गया और पति ने दिनदहाड़े पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. वो काफी देर तक हमला करता रहा. इस दौरान आसपास के लोगों ने पति को पकड़ा और किसी तरह महिला की जान बचाई. पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.
बेंगलुरु दासनपुरा इलाके में घटना गुरुवार दोपहर हुई. यह इलाका मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र आता है. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी की पहचान सोनाली और संजय के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और दूसरी शादी के बाद रोजगार की तलाश में बेंगलुरु आए थे. यहां पर दोनों शहर की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे.
A crazy man tried to behead his wife and people prevented the same by fighting him. They used their hands to save her instead of just making videos. Respect for these Bangaloreans 🙏 pic.twitter.com/xotJynWAuZपूछताछ में यह बात सामने आयी कि संजय शराब पीने के बाद अक्सर सोनाली के साथ मारपीट करता था. लगातार हो रहे झगड़े और हिंसा से परेशान होकर सोनाली ने उससे अलग रहने का फैसला किया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था. पुलिस के अनुसार संजय सोनाली को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. गुरुवार को दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला सड़क तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान संजय ने चाकू निकालकर सोनाली की गर्दन पर रख दिया और हमला करने की कोशिश की.
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. हिम्मत दिखाते हुए संजय को पकड़ लिया और महिला को सुरक्षित बचा लिया. इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज किया है. अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराई गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



