Last Updated:
गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने तेजी से रन बना रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों पर लगाम लगा दिया. पारी के 9वें ओवर में आकर उन्होंने पहले विराट कोहली का विकेट चटकाया और इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को भी आउट कर दिया. इस ओवर में 4 रन बने और दे अहम विकेट को उन्होंने हासिल किया.
जेसन होल्डर ने एक ओवर में विराट और पडिक्कल दोनों का विकेट झटका
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मैदान पर उतरते ही वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ शॉट्स लगाने शुरू कर दिए. उनका विकेट कगिसो रबादा ने हासिल किया. पहला झटका लगने के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने और भी जोरदार कुटाई शुरू कर दी. ऐसे में जेसन होल्डर ने आकर एक ही ओवर में दोनों बैटर को आउट कर मैच का नक्शा बदल दिया.
जेसन होल्डर ने आरसीबी के खिलाफ 9वां ओवर करते हुए ऐसा कमाल कर दिया जिसके बारे में विरोधी टीम के खिलाड़ी भी नहीं सोच रहे थे. ओवर की पहली बॉल पर पडिक्कल ने 1 रन लेकर स्ट्राइक विराट कोहली को दी. अगली बॉल पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद विकटों पर खींच ली. 25 बॉल पर 46 रन की पारी खेलकर वो आउट होकर वापस लौटे. आरसीबी इस झटके से उबरने की सोच ही रही थी कि होल्डर ने पडिक्कल को भी एक बॉल बाद वापसी की टिकट थमा दिया. उनको जोस बटलर ने विकेट के पीछे लपका. रिव्यू भी इस बैटर को नहीं बचा पाया.
कप्तान पाटीदार ने पहुंचाया बड़े स्कोर तक
दो जल्दी विकेट गिरने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को संभाला और स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने 21 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे. पिछले कुछ मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे इस खिलाड़ी ने आईपीएल क्वालीफायर जैसे अहम मुकाबले में शानदार पारी खेली. 33 बॉल पर उन्होंने नाबाद 93 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया. क्वालीफायर में आरसीबी सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बनी. 5 विकेट पर टीम ने 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


