22 C
Munich

Suryakumar Yadav vs Uganda: युगांडा के खिलाफ उतरेंगे सूर्यकुमार यादव, कप्तानी जाने की खबरों के बीच लिया बड़ा फैसला

Must read


होमखेलक्रिकेट

युगांडा के खिलाफ उतरेंगे सूर्या, कप्तानी जाने की खबरों के बीच लिया बड़ा फैसला

Last Updated:

Suryakumar Yadav: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित MCA ग्राउंड पर होने वाले मुकाबले में वह ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की ओर से युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ खेल सकते हैं. मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव उन्मेश खानविलकर ने इस बारे में संकेत दिए हैं.

Zoom

युगांडा के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव!

मुंबई: अगर आपसे ये कहा जाए कि भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव युगांडा के खिलाफ खेलेंगे, वो भी बिना भारतीय झंडे के नीचे, तो आप क्या कहेंगे! ऐसा होने वाला है. भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को होने वाले टी-20 मैच में युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं.

चार वनडे और चार टी-20 मैच की सीरीज
युगांडा की टीम इस समय मुंबई के दौरे पर है, जहां वह चार एकदिवसीय और उतने ही टी-20 मैच खेलेगी. टी-20 प्रारूप के ये मैच टी-20 मुंबई लीग की चार अलग-अलग टीम के खिलाफ खेले जा रहे हैं. टी-20 मुंबई लीग की शुरुआत यहां एक जून से होगी.

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सचिव उन्मेश खानविलकर ने मंगलवार को यहां क्रिकेट युगांडा के साथ पांच साल के सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर की घोषणा के दौरान पत्रकारों को बताया:

वह टीम का हिस्सा हैं इसलिए उनके खेलने की पूरी संभावना है. वह भारतीय कप्तान हैं और जब भी वह किसी भी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ता है. साथ ही यह क्रिकेट का एक बेहतरीन अनुभव भी साबित होगा.

30 मई को एक्शन में दिखेंगे सूर्या
ट्रायम्फ नाइट्स और युगांडा के बीच 30 मई को होने वाला यह मुकाबला यहां बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित एमसीए मैदान पर खेले जाने की उम्मीद है. एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि क्रिकेट युगांडा के साथ इस समझौते को संभव बनाने में अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह की भी अहम भूमिका रही है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article