Last Updated:
Ambedkarnagar Encounter: अम्बेडकरनगर पुलिस के साथ में मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी आमिर आपराधिक प्रवृत्ति का साइको था. जमानत पर छूटने के बाद उसने मां और उसके चार बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी. पुलिस ने बताया कि वह हत्या व दुष्कर्म के आरोप में जेल भी जा चुका था.
जमानत पर छूटकर आया था मुठभेड़ में ढेर आमिर
अम्बेडकरनगर. यूपी के अम्बेडकरनगर में मां और उसके चार मासूम बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारा गया आरोपी आमिर, पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. वह हत्या व दुष्कर्म के आरोप में जेल भी जा चुका था. इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. एनकाउंटर सोमवार सुबह टांडा-बांदा हाईवे के किनारे, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ ढेर हुआ आरोपी आमिर साइको था.
2 मई को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. जहां घर के अंदर चार सगे भाई-बहनों के शव बरामद हुए थे. बच्चों की बेरहमी से हत्या की गई थी, जबकि उनकी मां लापता थी. शुरुआती जांच में शक की सुई मां की ओर गई, लेकिन अगले ही दिन 3 मई की शाम को महिला का शव भी उसके घर से करीब 100 मीटर दूर नाले के पास मिला. इसके बाद पांच हत्याओं से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने जांच तेज की. जांच के दौरान अकबरपुर निवासी आमिर का नाम सामने आया. बताया जा रहा है कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है और उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी. महिला यहां अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी.
इसलिए की थी हत्या
आरोपी आमिर महिला पर शादी का दबाव बना रहा था, ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके. आमिर का आपराधिक इतिहास भी रहा है- वह पहले हत्या और दुष्कर्म के मामलों में जेल जा चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश जारी थी. आज सुबह सूचना मिली कि आमिर टांडा-बांदा हाईवे के रास्ते भागने की फिराक में है. सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की. सुड़ारी गांव के पास आमिर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में आमिर को गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें


