16 C
Munich

फाइनल में गोल्डन डक, बाबर आजम ने कटा दी थी नाक, पंजाब किंग्स के एक्स बैटर नहीं होते तो हार जाती टीम

Must read


होमखेलक्रिकेट

फाइनल में गोल्डन डक, बाबर ने कटाई नाक, पंजाब किंग्स के एक्स बैटर दिलाई जीत

Last Updated:

पाकिस्तान सुपर लीग में जमकर रन बरसाने वाले पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर आजम हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ फाइनल मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान पहली बॉल पर बिना खाता खोले वापस लौटे और गोल्डन डक हो गए. इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे आरोन हार्डी ने फिफ्टी जमाकर टीम को ट्रॉफी दिलाई.

Zoom

पाकिस्तान सुपर लीग फाइनल में बाबर आजम शून्य पर आउट

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का 2026 पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन शानदार रहा. फाइनल में उनका प्रदर्शन दिल तोड़ने वाला रहा. पेशावर जल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच फाइनल में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए. टीम की जीत के हीरो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन हार्डी रहे जिन्होंने चार विकेट लेने के बाद नाबाद 56 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. 2025 में उनको इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था.

पूर्व पाकिस्तान कप्तान सिर्फ एक रन से एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए. बाबर आजम को फाइनल में फखर जमान के 588 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था. उन्होंने 2022 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था. इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जल्मी के कप्तान ने इस टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन फॉर्म वापस पा ली थी. सीजन के पहले 10 मैचों में बाबर ने तीन अर्धशतक और दो शतक लगाए कुल 588 रन बनाए. मोहम्मद अली की गेंद पर पहले ही ओवर में आउट हो गए और बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article