14.9 C
Munich

डीडीयू जंक्शन से गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रा होगी आसान और मिलेगा कंफर्म टिकट! यहां देखें पूरी डिटेल

Must read


चंदौली: गर्मी की छुट्टियों के साथ ही लगन भी तेज है, ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ हो रही है. इसको देखते हुए रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में अब 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है. दिल्ली, गुजरात, राजस्थान के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधा होगी.

वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रयागराज-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 प्रयागराज से 28 अप्रैल तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी. ट्रेन संख्या 04141 खड़गपुर से 29 अप्रैल तक हर बुधवार एवं शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑनसोन और गया रुकेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेनें

इसी तरह ट्रेन संख्या 04064 नई दिल्ली से 13 जुलाई तक 21, 23, 25 मई को छोड़कर हर सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04063 गया से 14 जुलाई तक 22, 24, 26 मई को छोड़कर हर मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी. यह ट्रेन भी डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया स्टेशन पर रुकेगी.

डीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें 

इसी तरह पोरबंदर–आसनसोल स्पेशल एक जुलाई तक चलेगी. ट्रेन संख्या 09205 स्पेशल पोरबंदर से 29 जून तक हर सोमवार और ट्रेन संख्या 09206 स्पेशल आसनसोल से 01 जुलाई तक हर बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन भी डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन और गया स्टेशन पर रुकेगी. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल–शेखपुरा स्पेशल डीडीयू जंक्शन से होकर चलेगी.

इस-इस दिन आएंगी ये ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04070 स्पेशल 14 जुलाई तक हर शुक्रवार एवं मंगलवार और ट्रेन संख्या 04069 स्पेशल 15 जुलाई तक हर शनिवार एवं बुधवार को चलेगी. इसी तरह आनंद विहार खुर्दा रोड स्पेशल डीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी. ट्रेन संख्या 04066 स्पेशल 20 अप्रैल से 11 मई तक हर सोमवार और ट्रेन संख्या 04065 स्पेशल 21 अप्रैल से 12 मई तक हर मंगलवार को चलेगी.

इन रूटों पर भी चलेगी ये ट्रेनें

इसी तरह उधना-मालदा टाउन स्पेशल अप में 09033 मालदा से 23 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार और डाउन में 09034 स्पेशल उधना से 26 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी. वहीं, खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल अप में 09707 स्पेशल हावड़ा से 29 अप्रैल तक हर बुधवार और ट्रेन संख्या डाउन 09708 स्पेशल खातीपुरा से 01 मई तक हर शुक्रवार को चलेगी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article