Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसे कोई भी फैन दोबारा नहीं देखना चाहेगा. अंपायर एस रवि ने आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में आखिरी बॉल पर नो बॉल को सही करार दिया था. इसी वजह से विराट का माधा गरम हो गया और उन्होंने मैच के बाद अंपायर की जोकमर लताड़ा
साल 2019 में विराट कोहली अंपयार की गलती पर भड़के थे,
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कई बार मैदान पर बवाल हुआ है. खिलाड़ियों के बीच बहस तो आम है लेकिन अंपायर से टक्कर कम होता है. इसमें भी मामला अगर विराट कोहली से जुड़ा हो तो फिर सब इसे जानना चाहते हैं. साल 2019 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस मैच की आखिरी गेंद पर अंपायर से बड़ी गलती हो गई. मेजबान आरसीबी को आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे और टीम हार गई. जब मैच खत्म होने के बाद रिप्ले में दिखा कि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने नो-बॉल फेंकी थी. अंपायर एस रवि ने इसे सही करार दिया जिसका वीडियो देखने के बाद विराट कोहली डग आउट से भागे आए और बखेड़ा खड़ा हो गया.
विराट कोहली ने बड़ी स्क्रीन पर मलिंगा की नो-बॉल देखी और इस बड़ी गलती पर गुस्से से तमतमा उठे. शिवम दुबे दो तब आरसीबी के लिए खेलते थे वो आखिरी बॉल खेल रहे थे लेकिन बॉल डॉट हो गई. मुंबई की टीम 6 रन से जीती जबकि अंपायर को इसे नॉ करार देना था. अगर ऐसा होता तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. नो बॉल देखने के बाद गुस्साए कोहली ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे और इयान बिशप से बात करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी.
कोहली ने कहा, “हम आईपीएल स्तर पर खेल रहे हैं, क्लब क्रिकेट नहीं. ये आखिरी गेंद पर बहुत ही गलत कॉल था. अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए थीं. ये एक इंच की नो-बॉल थी. पूरा मैच ही बदल जाता. अगर ये मार्जिन का खेल है तो पता नहीं क्या हो रहा है. उन्हें और सतर्क और सावधान रहना चाहिए था.”
अगर अंपायर ने नो-बॉल देख ली होती तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. शिवम दुबे ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ मारा, लेकिन मैच हारने के बाद सिंगल लेने का फैसला नहीं किया. अगर सिंगल लिया जाता और नो-बॉल दी जाती, तो आरसीबी को आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिए होते, जो फ्री-हिट होती और स्ट्राइक पर एबी डिविलियर्स होते, जो उस समय 41 गेंद में 71 रन बनाकर खेल रहे थे.
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच में अंपायरिंग की आलोचना की. सी नंदन की एक और गलती का जिक्र किया, जिन्होंने जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को गलत तरीके से वाइड करार दिया था. रोहित शर्मा ने कहा था, “सच कहूं तो मुझे रस्सी पार करने के बाद पता चला कि वो नो-बॉल थी. इस तरह की गलतियां खेल के लिए अच्छी नहीं हैं. इससे पहले बुमराह ने एक ओवर डाला, जिसमें एक गेंद वाइड नहीं थी लेकिन उसे वाइड करार दिया गया.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें


