14.9 C
Munich

ड्रोन से दिखी छतों पर कुछ ‘सफेद-सफेद’ चीज, चुपके से पहुंची पुलिस, पता लगा लखपति बनने का था खजाना

Must read


Last Updated:

Kanpur Crime News: यूपी पुलिस इस समय तेजी से अपराधों पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है. इसी क्रम में कानपुर में हाईटेक कार्रवाई की गई. यहां पुलिस ने ड्रोन से नजर रखना शुरू किया तो घरों की छतों पर कुछ सफेद-सफेद चीज दिखाई दी. इस पर पुलिस ने धावा बोल दिया और फिर सामने आया लखपति बनने का राज सामने. आइए जानते हैं.

Zoom

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना सचेंडी इलाके में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और हाईटेक कार्रवाई को अंजाम दिया है. ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत पुलिस ने न केवल गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया, बल्कि तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों को उनके बिल से बाहर निकाल लिया. इस संयुक्त ऑपरेशन में एडीसीपी क्राइम सुमित एस रामटेके और आईपीएस सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने छापेमारी की.

ड्रोन कैमरों की ली गई मदद
नशे के इस कारोबार को पकड़ने के लिए पहली बार ड्रोन कैमरों की मदद ली गई. इससे संकरी गलियों और छतों पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक किया गया. पुलिस ने मौके से 7 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है. ये लोग काफी समय से इलाके में गांजे की पुड़िया बनाकर बेच रहे थे. तलाशी के दौरान 3 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और 92 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है. पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस इलाके में रोजाना 4 से 5 लाख रुपए के गांजे की बिक्री की जा रही थी.

​70 जवानों की घेराबंदी
​इस रेड को अंजाम देने के लिए क्राइम ब्रांच, सचेंडी थाना, पनकी थाना और रिजर्व पुलिस बल के 70 से ज्यादा जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की थी. जैसे ही ड्रोन से संदिग्ध लोकेशन के बारे में पता लगा. जवानों ने एक साथ धावा बोल दिया. इससे तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला.

एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेक ने कहा कि लंबे समय से सचेंडी और आसपास के इलाकों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी. ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत हमने ड्रोन तकनीक का सहारा लिया ताकि अपराधियों की सटीक लोकेशन मिल सके. इस कार्रवाई में हमने भारी मात्रा में कैश और गांजा बरामद किया है. नशे के इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ दी गई है और आगे भी इस तरह के ऑपरेशंस जारी रहेंगे. ​कानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना और सप्लाई चेन के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article