4.4 C
Munich

Shane Warne and Simone Callahan divorce story: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को वाइफ से तलाक पर देनी पड़ी थी आधी दौलत

Must read


होमखेलक्रिकेट

आशिकी के चक्कर में क्रिकेटर ने बीवी से लिया तलाक, देनी पड़ गई आधी दौलत

Last Updated:

Shane Warne and Simone Callahan divorce story: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वार्न अपनी रंगमिजाजी के खूब मशहूर थे. यही कारण है कि उनका साल 2005 में पत्नी सिमोन कैलाहन से तलाक हो गया. शेन वार्न ने साल 1995 में सिमोन कैलाहन से शादी की थी और 10 साल बाद गोनों ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन आधिकारिक रूप से दोनों का साल 2010 में तलाक हुआ.

Zoom

सिमोन कैलाहन और शेन वार्न

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज शेन वार्न का साल 2022 में निधन हो गया. शेन वॉर्न दुनिया के महानतम स्पिन गेंदबाजों में से रहे. मुथैया मुरलीधरन के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 708 विकेट अपने नाम किए. वॉर्न के करियर की सिर्फ यही एक उपलब्धि नहीं है. उनका करियर अनगितन रिकॉर्ड्स से भरा हुआ है, लेकिन जितना महान उनका क्रिकेटिंग करियर रहा, उससे कहीं ज्यादा वह अपनी रंगमिजाजी और अय्याशी के लिए भी मशहूर हुए.यही कारण है, शेन वॉर्न की 10 साल की शादी टूटी और एलमनी के के रूप में उन्हें अपनी आधी दौलत गंवानी पड़ी.

कब हुई थी शेन वॉर्न की शादी और तलाक

शेन वॉर्न ने साल 1995 में एक योगा इंस्ट्रक्टर सिमोन कैलाहन से शादी की थी. शादी के बाद दोनों 10 साल तक एक-दूसरे के साथ और उनके तीन बच्चे, 2 बेटी और 1 बेटा हुआ. जिनका नाम जैक्सन, ब्रूक और समर है. शेन वॉर्न सिमोन के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे थे, कि तभी 2005 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के स्कैंडल का भांडाफोड़ हो गया. सिमोन को शेन वॉर्न के अफेयर के बारे में जैसे पता चला उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया.

हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों के बीच कुछ सालों तक बच्चों के लिए दोस्ताना रिश्ता रहा, लेकिन साल 2010 में ये कपल आधिकारिक रूप से अलग हो गए. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वॉर्न को इस तलाक के बदले सिमोन को करीब 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर एलमनी के रूप में देनी पड़ी जो करीब 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है और इसे क्रिकेट वर्ल्ड का सबसे महंगा तलाक भी कहा गया.

शेन वॉर्न को झेलनी पड़ी थी जिल्लत

वाइफ सिमोन से अलगाव के बीच शेन वॉर्न इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मैदान पर पर उतरे. उस दौरान इंग्लैंड में फैंस ने उन पर खूब तंज कसा. शेन वॉर्न ने अपने कुछ इंटरव्यू में इस घटना के बारे में खुलकर बताया था कि एशेज सीरीज में उनके साथ जो हुआ वह कितना दुखदायी था. हालांकि, धीरे-धीरे शेन वॉर्न उन सभी चीजों से निकल कर अपने समान्य जीवन में आ गए. सिमोन से तलाक के बाद उनका कई अन्य महिलाओं के साथ भी नाम जुड़ा, जिसमें लौरा सेयर्स और केरी कॉलिमोर के साथ लिज हर्ले जैसे चर्चित नाम रहे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article