Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर द्वारा डगआउट में फोन के इस्तेमाल करते हुए वीडियो सामने आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर ‘तत्काल कार्रवाई’ की मांग की है. यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच के दौरान हुई थी.
तुरंत एक्शन लें, ललित मोदी की डगआउट में फोन चलाने पर RR मैनेजर के खिलाफ मांग
नई दिल्ली. पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद ‘तत्काल कार्रवाई’ की मांग की है. यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच के दौरान हुई थी. सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया और लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली. यह आईपीएल पीएमओए (प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया) प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन था.
ललित मोदी ने एक्स (X) पर लिखा, “डगआउट में मोबाइल फोन रखना पूरी तरह से मना है. क्या वाकई ऐसा हुआ है? मुझे उम्मीद है कि नहीं. अगर हुआ है तो @IPL गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.”


