18 C
Munich

बदलते मौसम के बीच अनियमित खानपान बच्चों की सेहत पर डाल रहा है असर, रोग प्रतिरोधक क्षमता हो रही कमजोर

Must read


Last Updated:

डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इससे सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं. खासकर छोटे बच्चे इस बदलाव को सहन नहीं कर पाते, जिससे वे जल्दी बीमार हो जाते हैं. सुबह ठंडक और दिन में गर्मी का यह अंतर शरीर के संतुलन को बिगाड़ देता है.

ख़बरें फटाफट

कन्नौज: कन्नौज में इन दिनों बदलते मौसम और अनियमित खानपान का असर बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है. सुबह-शाम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव और दोपहर की तेज धूप बच्चों के शरीर पर सीधा प्रभाव डाल रही है. इसका नतीजा यह है कि बच्चे तेजी से बीमार पड़ रहे हैं और अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है. बदलते मौसम के इस दौर में थोड़ी सी लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि अभिभावक और समाज मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. सही खानपान और उचित देखभाल के जरिए बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखा जा सकता है.

मौसम का असर, बीमारियों में इजाफा

डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इससे सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं. खासकर छोटे बच्चे इस बदलाव को सहन नहीं कर पाते, जिससे वे जल्दी बीमार हो जाते हैं. सुबह ठंडक और दिन में गर्मी का यह अंतर शरीर के संतुलन को बिगाड़ देता है.

आजकल बच्चों में बाहर का खाना खाने की आदत भी तेजी से बढ़ रही है. जंक फूड, ठंडी चीजें और अस्वच्छ भोजन बच्चों के पेट के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द के मामलों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है. यही कारण है कि अस्पतालों की ओपीडी में हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे इन समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं.

मौसम में बच्चों की देखभाल ऐसे करें

कन्नौज सीएमओ डॉक्टर स्वदेश गुप्ता बताते हैं कि बच्चों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत है, उन्हें बाहर के खाने से दूर रखना चाहिए और घर का ताजा एवं पौष्टिक भोजन देना चाहिए, साथ ही, साफ-सफाई का ध्यान रखना और समय-समय पर हाथ धोने की आदत डालना बेहद जरूरी है. बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना और धूप से बचाव भी अहम है. बच्चों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्हें बच्चों की दिनचर्या, खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. छोटी-छोटी सावधानियां जैसे साफ पानी पिलाना, ताजे फल-सब्जियां खिलाना और समय पर आराम दिलाना बच्चों को बीमारियों से बचा सकता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article