14.9 C
Munich

36 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे आयुष म्हात्रे, फिर क्यों हुए रिटायर आउट, मैच के बाद बताई वजह

Must read


होमखेलक्रिकेट

36 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे आयुष म्हात्रे, फिर क्यों हुए रिटायर आउट

Last Updated:

चेन्नई सुपर किग्स ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर इस इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच के दौरान पारी के अहम मोड़ पर आयुष म्हात्रे को ‘रिटायर आउट’ करने का साहसिक फैसला लिया. इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा मैच के बाद खुद आयुष ने किया.

Zoom

36 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे आयुष म्हात्रे, फिर क्यों हुए रिटायर आउट

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तीन लगातार हार के बाद आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी पहली जीत मिली. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को 23 रन से जीत मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और आयुष म्हात्रे की फिफ्टी के दम पर चेन्नई ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन पर ही ऑलआउट हो गई. मैच के दौरान जब आयुष 59 रन पर थे तभी उनको रिटायर आउट होने का मैसेज मिला और वो मैदान से बाहर आ गए. मैच के बाद टीम के इस फैसले को लेकर उन्होंने बात की.

चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपनी पारी के अहम मोड़ पर आयुष म्हात्रे को ‘रिटायर आउट’ करने का साहसिक फैसला लिया. इस फैसले का असर ये हुआ की उनकी जगह बल्लेबाजी करने गए शिवम दुबे ने टीम के लिए 10 बॉल पर 20 रन बनाकर स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. आखिरकार उन्हें सीजन की पहली जीत दिलाने में मददगार साबित हुआ.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article