Last Updated:
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार पारी खेलकर वापसी की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उतरने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला फैन जब उनके साथ सेल्फी लेने जाती है तो उनका फोन बंद हो जाता है.
महिला फैन के साथ रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
नई दिल्ली. रोहित शर्मा को मुंबई का राजा कहा जाता है और उनका दिल भी उतना ही बड़ा है. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा हिट मैन ने चोट के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई. अब उनको विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स का सामना करना है. रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके साथ सेल्फी लेते वक्त महिला फैन का फोन ऑफ हो गया. इसके बाद वो वहां से चले गए लेकिन दोबारा फोटो लेने का मौका भी दिया.
‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित के फैंस की तादाद भी जबरदस्त है. इसका नजारा तब देखने को मिला जब एक महिला फैन, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को देखकर बेहद उत्साहित हो गई. उनके साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला. यह मुलाकात तब थोड़ी अजीब हो गई जब फैन का फोन अचानक बंद हो गया. रोहित तब वहां से चले गए लेकिन उनको दोबारा से फोटो लेने का मौका दिया. इस बीच उन्होंने अपने ही स्टाइल में कहा, “अभी आपका फोन बंद हो गया तो मैं क्या करूं मैडम.”


