5.1 C
Munich

दशहरी आम क्यों है सबसे खास? जानिए इसके स्वाद और नाम की दिलचस्प कहानी

Must read


Last Updated:

आम का सीजन शुरू होते ही बाजार में कई किस्मों के आम नजर आने लगते हैं, लेकिन दशहरी आम अपनी मिठास, खुशबू और कम रेशे की वजह से सबसे अलग पहचान रखता है. लखनऊ के पास दशहरी गांव से शुरू हुई यह वैरायटी आज पूरे उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश में लोकप्रिय है. जानिए इसकी खासियत और बढ़ती डिमांड के बारे में.

आम का सीजन शुरू होने वाला है. धीरे-धीरे मार्केट में आम आने शुरू हो जाएंगे, तो वही मार्केट में अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग नाम के आम देखने को भी मिल जाएंगे. ऐसे में एक दशहरी आम होता है जो स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इसकी खुशबू भी लोगों को बहुत पसंद आती है. इस आम का नाम दशहरी क्यों पड़ा, क्या खासियत है, कहां सबसे ज्यादा पाया जाता है. इन सभी चीजों को लेकर एक्सपर्ट से जानेंगे.

बहुत खास होता है यह आम

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि दशहरी आम का नाम उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ के पास एक दशहरी नामक गांव था उसी गांव के नाम पर इस आम का नाम दशहरी रखा गया है. इसके साथ ही लखनऊ के क्षेत्र में यह ज्यादा पाया जाता है. इसमें कम रेशे होते हैं और इसका छिलका भी बहुत पतला होता है. इसके साथ ही रेशेदार के साथ-साथ यह बहुत मीठा आम होता है. मुख्य रूप से यह उत्तर प्रदेश में ही पाया जाता है. पहले यह ज्यादातर लखनऊ में पाया जाता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस आम की वैरायटी देखने को मिल जाएगी.

लोगों को आता है खूब पसंद

उन्होंने कहा कि अन्य आम के मुकाबले यह बहुत अच्छा आम होता है. इस आम में अन्य आम की तरह ज्यादा रेशे नहीं होते हैं बहुत कम रेशे होते हैं. इसका साइज भी अच्छा रहता है. इसके साथ ही इसका छिलका बहुत पतला होता है. जिसकी वजह से इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और आम के शौकीन लोग दशहरी आम को बहुत पसंद करते हैं. इसके साथ ही मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले में भी आम की बड़ी संख्या में पैदावार होती है. यहां पर भी दशहरी आम अच्छी खासी संख्या में पाया जाता है. यहां से तैयार किया गया आम विदेश तक जाता है. इस प्रकार दशहरी आम की डिमांड आम के सीजन में बहुत ज्यादा रहती है. क्योंकि यह कम छिलके और ज्यादा गुदे और बेहद मिठास वाला आम कहा जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article